{"_id":"5de40fd38ebc3e54bb6a45ef","slug":"people-gathered-to-take-45-kg-onion-raibaraily-news-lko4953639195","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 रुपये किलो प्याज लेने को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 रुपये किलो प्याज लेने को उमड़े लोग
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को मंडी समिति में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टॉल में प्याज लेते लोग।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने की मुहिम रविवार को महज खानापूर्ति तक ही सीमित रही। जिला प्रशासन की ओर से लगवाए गए स्टॉल में सस्ता प्याज लेने के लिए लोग उमड़े।
हर कोई प्याज लेने के लिए उतावला दिखा। कुछ देर में ही स्टॉल में रखा प्याज बिक गया। ऐसे में अधिकतर लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। अधिकारियों ने दुकानदारों पर सस्ता प्याज बिक्री करने का दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माने।
उन्होंने साफ कह दिया कि सस्ता प्याज बेच देंगे तो उन्हें क्या फायदा होगा। इस समय प्याज 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। लोगों को इसका स्वाद चखने के लिए जेब हल्की करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से लोगों को सस्ता प्याज दिलाने के लिए रविवार से मंडी समिति रायबरेली में दो स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए थे। रविवार को मंडी समित में दो स्टॉल लगवाए गए।
दो स्टॉलों पर दो-दो क्विंटल प्याज रखा गया। प्याज लेने के लिए लोगों का तांता लग गया। हर कोई सस्ता प्याज पाने के लिए उतावला दिख रहा। 45 रुपये प्रति किलो की दर से हर व्यक्ति को दो-दो किलो प्याज दिया गया।
करीब आधा घंटे में ही दोनों स्टॉलों पर प्याज खत्म हो गया। जो लोग बाद में सस्ते दर पर प्याज लेने की उम्मीद पर पहुंचे, उन्हें मायूसी हाथ लगी।
राजघाट निवासी दिनेश गुप्ता, जिला अस्पताल चौराहा निवासी गणेश प्रसाद ने बताया कि सस्ते दर पर प्याज लेने के लिए स्टाल पहुंचा तो वहां पर प्याज नहीं मिला। मंडी समिति के अधिकारियों ने दुकानदारों पर सस्ते दर पर प्याज देने की बात कही, लेकिन वह नहीं माने।
मंडी सचिव नीरज ने बताया कि दो स्टॉलों पर करीब चार क्विंटल प्याज 45 रुपये प्रतिकिलोग्राम की दर पर लोगों को दिलाया गया। अन्य दुकानदारों को भी सस्ते दर पर ही लोगों को प्याज बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों की जेब हल्की कम हो।