फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Penalty will be imposed for making the city dirty

शहर की स्वच्छता पर जोर, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Fri, 13 Sep 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Penalty will be imposed for making the city dirty
रायबरेली। शहर को और साफ सुथरा बनाने के लिए अब सख्ती भी बरती जाएगी। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका के कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। सभी ने जोर दिया कि शहर अपना साफ सुथरा रहेगा तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर क्षेत्र के 34 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराने पर सहमति जताई गई। साथ ही शहर में संचालित अमृत योजना के तहत पेयजल और सीवर प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। शहर के पार्क, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने को हरी झंडी दी गई। बैठक में सभासद श्रेष्ठ तिवारी, इसरार अहमद समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

किस पर कितना लगेगा जुर्माना
गंदगी फैलाने पर 100 रुपये
मसाला-पान खाकर थूकने पर 200 रुपये
मीट-मछली के दुकान के आगे गंदगी पर 1000 रुपये
सार्वजनिक स्थान पर मवेशी मिलने पर 200 रुपये
सड़क किनारे गंदगी फैलाने पर 500 रुपये
व्यापारियों द्वारा अपशिष्ट फेंकने पर 200 रुपये
दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने पर 500 रुपये
नाली, नालों पर छज्जा, टीनशेड रखने पर 500 रुपये
अखिलेश सिंह के नाम पर होगा रतापुर चौराहा
नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से रतापुर चौराहा का नामकरण पूर्व विधायक दिवंगत अखिलेश सिंह के नाम से किए जाने पर सहमति जताई गई। इसके अलावा अमावां मार्ग का नाम भी दिवंगत अखिलेश सिंह के नाम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग सहयोग करें
पालिका बोर्ड की बैठक में शहर को साफ सुथरा बनाने पर पूरा फोकस किया गया है। गंदगी फैलाने वाले और अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगी। इसमें पालिका क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग सहयोग करें। शहर के पार्क, चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।-पूर्णिमा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष

जल्द शुरू होगा काम
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराने की बोर्ड की बैठक में हरी झंडी मिल गई है। फर्म चयनित करने के बाद जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। शहर में संचालित लंबित योजनाओं में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है। शहर के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।- बालमुकुंद मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed