फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patriotic fervor on Republic Day, tricolor hoisted with pride

Raebareli News: गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जुनून, शान से फहराया तिरंगा

Tue, 27 Jan 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Jan 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Patriotic fervor on Republic Day, tricolor hoisted with pride
रायबरेली में शहर के जीआईसी में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराती छात्राएं। 
रायबरेली। गणतंत्र दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। डीएम हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने परेड की सलामी दी। साथ ही ध्वाजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिन्हें देखकर दर्शक देशप्रेम से ओतप्रोत हो गए। इसी तरह स्कूलों, जिला अस्पताल, एम्स में गणतंत्र दिवस मनाया गया। आरेडिका में महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल, भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम, स्काउट एंड गाइड, भारत स्काउट एवं गाइड की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। अमावां में इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ प्रीती तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के संदेश का वाचन किया। परशदेपुर क्षेत्र के ग्राम विकास इंटरमीडिएट कॉलेज महेशपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छजलापुर स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल आहूजा मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जैकब बोना डिसूजा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, हरिपुर, लालगंज में मैनेजर करुणेश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अभिनाश कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

निमिषा कान्वेंट स्कूल मटका सलोन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को गुब्बारों और झंडों से भव्य रूप से सजाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक विवेक शुक्ला ने ध्वजारोहण से की। रायबरेली के आनंद नगर स्थित आर्यावर्त आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत चलाये जा रहे अंधता निवारण के अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं डॉ. नवीन चंद्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने समाजसेवी सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया। आमिना इंटर कॉलेज सलोन में एवं आमिना कान्वेंट स्कूल सलोन में मुख्य अतिथि के मो इरफान सिददीकी व सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन पासी ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में प्रबंधक सुंदर लाल त्रिवेदी, कमलाकर त्रिवेदी, नूतन त्रिवेदी, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिवेदी की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed