फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patients will get ICU facility in district hospital

Raebareli News: जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Patients will get ICU facility in district hospital
रायबरेली में शुक्रवार को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे। 
रायबरेली। जिला अस्पताल में मरीजों को वेंटिलेटर व आईसीयू की सुविधा मिलेगी। आईसीयू में 12 वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल को पहले से ही वेंटिलेटर मिल चुके हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने प्रशिक्षण के लिए डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की सूची मांगी है। जल्द ही गंभीर मरीजों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अब तक आईसीयू वाले मरीजों को एम्स या अन्य जिलों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अभी पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू वार्ड) में बच्चों को भर्ती करके इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

एम्स को छोड़ दिया जाए तो किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर व आईसीयू वार्ड की सुविधा नहीं है। सडक़ दुर्घटनाओं के घायलों सहित अन्य गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल को कोरोना काल में ही पर्याप्त वेंटिलेटर मिल गए थे, लेकिन आईसीयू की सुविधा नहीं मिल सकी थी। तमाम प्रयासों के बाद 10 बेड का पीकू वार्ड ही संचालित हो सका है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य महानिदेशक ने आईसीयू संचालित कराने के निर्देश दिया है। वेंटिलेटरों को संचालित कराने के लिए चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सूची मांगी गई है। पीकू वार्ड के बगल में ही आईसीयू संचालित कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड का संचालन होना है। पीकू वार्ड पहले से चल रहा है। जल्द ही प्रशिक्षण दिलाकर आईसीयू को संचालित किया जाएगा। आईसीयू के लिए 12 वेंटिलेटर पहले से उपलब्ध हैं।
- डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed