{"_id":"6a27192043dce78d1b05aa68","slug":"passengers-grapple-with-train-delays-raebareli-news-c-101-1-slko1034-159899-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रेनों की लेटलतीफी से जूझे यात्री
Tue, 09 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों ने भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी इंतजार कराया। नीलांचल एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से पहुंची, वहीं रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम की वजह से उद्योग नगरी एक्सप्रेस को आधे घंटे रोकना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को इधर-उधर टहल कर समय बिताना पड़ा। वंदेभारत भी देर से आई।
पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन दोपहर को आनी चाहिए, लेकिन लेटलतीफी की वजह से देर शाम को पहुंची। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची, लेकिन आगे ट्रैक पर काम होने के कारण ब्लॉक की वजह से आधे घंटे रोकना पड़ा।
इससे यह ट्रेन एक घंटे लेट हो गई। इस दौरान यात्री प्लेटफॉर्म पर टहलते रहे। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने तीन घंटे इंतजार कराया। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल सवा दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई।
विज्ञापन
गोरखपुर लौटने वाली वंदे भारत 12 मिनट लेट रही। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।