{"_id":"67ddba1b28ef8bad7a00a93c","slug":"passenger-trains-route-changed-banaras-express-ran-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-129550-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पैसेंजर ट्रेन का रास्ता बदला, देर से चली बनारस एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पैसेंजर ट्रेन का रास्ता बदला, देर से चली बनारस एक्सप्रेस
Sat, 22 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को गंगागंज के पास रेलवे लाइन पर गंगा एक्सप्रेसवे का बनता ओवर ब्रिज।
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले में रेल लाइन दोहरीकरण और कानपुर जिले में गंगा पुल पर पटरियों के बदलने का काम चल रहा है, जिससे मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण ज्यादातर गाड़ियां प्रभावित हैं। शुक्रवार को अमेठी जिले में कई जगह छोटे-छोटे कार्यों के लिए एक और ब्लॉक लिया गया, जिससे दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इनमें एक ट्रेन का रास्ता बदल दिया गया, वहीं दूसरी ट्रेन देर से चलाई गई।
जिले के जायस, मिसरौली समेत कई जगहों पर रेल लाइनों पर काम कराया गया। इसके लिए सुबह 8:30 बजे से शाम पांच बजे तक ट्रैफिक ब्लाॅक रहा। इससे लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर को प्रतापगढ़ के रास्ते भेजने के बजाय रायबरेली से ऊंचाहार के रास्ते रवाना किया गया। यह ट्रेन लखनऊ से रायबरेली, प्रतागपढ़ होते हुए प्रयागराज जाती है। लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस भी तीन घंटे देर से चलाई गई। यह ट्रेन पिछले कई दिनों से लखनऊ-रायबरेली के बीच निरस्त है। यही वजह है कि बनारस से सुबह आने वाली यह ट्रेन रायबरेली में रोक ली जाती है और दोपहर में यहीं से वापस भेजी जाती है।
दोपहर ढाई बजे जाने वाली यह ट्रेन तीन घंटे विलंब से साढ़े पांच बजे चलाई गई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि जायस, मिसरौली समेत कई जगह काम चलने की वजह से ट्रैफिक ब्लाॅक रहा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। पहले से भी कई ट्रेनें प्रभावित चल रही हैं।
विज्ञापन
ओवरब्रिज के लिए रखवाए गर्डर
रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड में लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास गंगा एक्सप्रेसवे के लिए रेल लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए गर्डर रखने का काम शुक्रवार को हुआ। इसके लिए सवा दो घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक लिया गया। हालांकि, इस ब्लाॅक की वजह से किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।