{"_id":"69ef5c9c351173e30ba3e7aa9be656a9","slug":"parliament-condemned-her-for-not-running-indrajit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद नहीं चलने के लिए सोनिया दोषी : इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद नहीं चलने के लिए सोनिया दोषी : इंद्रजीत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरते हुए कहा कि संसद नहीं चलने देने के लिए वे सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
कहा कि संसद सत्र पर 97 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन सोनिया ने इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि जिले का विकास न होने के लिए सांसद जिम्मेदार हैं।
यदि चाहतीं तो 10 साल में जनता को वह सब मिल जाता, जिसके लिए वह परेशान है। मंत्री ने अमेठी सांसद राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि किसानों को मुआवजा न मिलने के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को मलिकमऊ स्थित सतांव ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि संसद सत्र के 18 दिन तक कांग्रेसी सांसद पोस्टर लेकर सदन के बेल में पहुंचकर हंगामा करते रहे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया ने भी बेल में पहुंचकर संसद की कार्यवाही रोक दी।
यह विरोध अगर किसानों के लिए होता तो बहुत अच्छा होता। संसद ठप करने का मकसद सिर्फ कांग्रेस की खिसकती जमीन को बचाने के लिए था।
उन्होंने कहा कि यूपीए नेता और 44 सांसदों के साथ सदन को हाईजैक किए रहीं, ऐसे में चुनी सरकार कैसे चल पाएगी। उन्होंने अमेठी में विकास न होने के लिए राहुल गांधी और सोनिया के दामाद राबर्ट वाड्रा पर करारा प्रहार किया।
कहा कि वह कांग्रेस में 35 साल तक रहे, लेकिन जब कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद ने गुड़गांव में जमीन की खरीद फरोख्त शुरू कर दी तो अपनी फजीहत बचाने के लिए भाजपा में आ गया।
सोनिया के दामाद के खिलाफ गुड़गांव ही नहीं, राजस्थान में भी जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि अशिक्षा और गरीबी के चलते रायबरेली और अमेठी पीछे है।
इससे अच्छा तो पिछड़े बुंदेलखंड की झांसी है। यदि रायबरेली, अमेठी के विकास को लेकर सोनिया गांधी संसद रोकतीं तो अच्छा होता।
उन्होंने सपा मुखिया के साथ सीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बारिश व ओलावृष्टि के नुकसान की भरपाई के लिए भरपूर धन भेजा, लेकिन सपा सरकार ने किसानों में मुआवजा नहीं बांटा।
जनता ने विकास के लिए जीत दिलाई, लेकिन सपाई लूट-खसोट में लगे हुए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता अजय अग्रवाल, प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने भी अपनी बात कही।