{"_id":"5ff88be98ebc3e340e659781","slug":"park-raibaraily-news-lko5588002151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीह के पांच विद्यालयों में बनेंगे चिल्ड्रेन पार्क, झूलों के साथ खेलने की बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीह के पांच विद्यालयों में बनेंगे चिल्ड्रेन पार्क, झूलों के साथ खेलने की बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों में चिल्ड्रेन पार्क विकसित किया जाएगा। इसके तहत बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगेंगे तो खेलकूद के संसाधन बढ़ाए जाएंगे। विद्यालय का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे वे किसी कान्वेंट स्कूल से कम न दिखें।
डीह विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवरी सैदपुर, प्राथमिक विद्यालय मझिलहा, प्राथमिक विद्यालय पूरे सत्यनारायन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकारी दादू और पूर्व माध्यमिक विद्यालय निगोही में चिल्ड्रेन पार्क बनाए जाएंगे। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे।
खेलने-कूदने की सामग्री जुटाई जाएगी। पार्क में घास और पौधे लगाकर उसे सुंदर बनाया जाएगा। स्कूलों में चिल्ड्रेन पार्क बनाए जाने की योजना से अभिभावकों ने खुशी है। अभिभावक रामप्रसाद, मुरली, रामबहादुर, श्रवण कुमार आदि ने बताया कि चिल्ड्रेन पार्क बन जाने से बच्चों को अपने विद्यालय में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
डीह के खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर पांच विद्यालयों में चिल्ड्रेन पार्क विकसित किया जाना है। विद्यालयों में चिल्ड्रेन पार्क बनाए के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। पांच विद्यालयों में चिल्ड्रेन पार्क बनाने की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही चयनित पांचों विद्यालयों में चिल्ड्रेन पार्क बनाए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को सुविधाएं मिल सकें। पार्क विकसित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को चयनित विद्यालयों की सूची भेज दी गई है।