फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyaat election

ब्लॉक प्रमुखों को विरासत में मिले 27 करोड़, दौड़ेगा विकास का पहिया

Wed, 28 Jul 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
panchyaat election
रायबरेली। क्षेत्र पंचायत निधि में मिले करोड़ों का बजट पूर्व प्रमुख खर्च नहीं कर पाए। नए ब्लॉक प्रमुखों को विकास कराने के लिए विरासत में 27.62 करोड़ से अधिक की धनराशि मिली है। क्षेत्र पंचायतों की बैठक जल्द ही होगी।
विज्ञापन

कार्यों के प्रस्ताव पास होने के बाद विकास का पहिया सभी ब्लॉकों में दौड़ना शुरू हो जाएगा। क्षेत्र पंचायतों को शासन से सीधे जल्द ही और बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों की तरह की क्षेत्र पंचायतों को भी राज्य वित्त, 15वें वित्त सहित अन्य योजनाओं से विकास कार्य करवाने के लिए हर साल बजट मिलता है। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायतों में प्रधान और क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख बजट को खर्च करते हैं। पू
विज्ञापन
विज्ञापन

र्व ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म होने के बाद संबंधित तहसीलों के एसडीएम को प्रशासक बनाया गया था। हालांकि लगातार चुनाव होने के कारण प्रशासक भी पूरी धनराशि खर्च नहीं कर पाए। इसी महीने शपथ ग्रहण के बाद सभी ब्लॉकों में नए प्रमुखों ने कुर्सी संभाल ली है।
प्रमुखों को विरासत में 27.62 करोड़ रुपये विकास कार्य करवाने के लिए मिल गए हैं। जल्द ही क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएगा।
किस ब्लॉक में कौन ब्लॉक प्रमुख
जिले के अमावां ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह, राही में धर्मेंद्र यादव, हरचंदपुर में पीयूष प्रताप सिंह, ऊंचाहार में सत्यभामा मौर्या, रोहनियां में राकेश कुमार, डलमऊ में शिवराम, सलोन में अंजू कुशवाहा, छतोह में संगीता, सतांव में आशवेंद्र सिंह, खीरों में अनिल सिंह, सरेनी में विभा सिंह, लालगंज में शिवानी सिंह, शिवगढ़ में हनुमंत सिंह, जगतपुर में दलबहादुर सिंह, दीनशाह गौरा में सविता मौर्या, डीह में मिथलेश, महराजगंज में राज कुमार, बछरावां में अमन सिंह क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कराएंगे।
लालगंज में 16 लाख का गड़बड़झाला, होगी कार्रवाई
लालगंज ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से पूर्व प्रमुख के कार्यकाल में करीब 16 लाख का गड़बड़झाला पकड़ा गया है। दो सदस्यीय टीम की जांच में मनमानी पकड़ में आने के बाद लालगंज के बीडीओ और कार्यों की एमबी करने वाले ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विकास के अवर अभियंता को नोटिस दी गई है। हालांकि जिले में यह मामला गरमाया हुआ है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जा सकती है।

पूर्व प्रमुख खर्च नहीं कर पाए विकास को मिला बजट
ब्लॉक राज्य वित्त (लाखों में) 15वां वित्त (लाखों में)
राही 36.33 144.25
अमावां 53.79 103.65
हरचंदपुर 44.70 101.90
सतांव 114.29 178.15
लालगंज 47.34 98.78
सरेनी 46.71 100.35
खीरों 31.99 105.37
डलमऊ 60.90 172.40
गौरा 39.63 51.51
ऊंचाहार 22.55 72.30
रोहनियां 24.51 49.75
जगतपुर 24.92 41.26
सलोन 76.60 176.74
डीह 71.23 110.05
छतोह 34.98 49.44
महराजगंज 49.52 96.75
शिवगढ़ 26.04 46.96
बछरावां 111.83 146.65
कुल 917.90 1845.87
क्षेत्र पंचायतों में पर्याप्त बजट उपलब्ध है। क्षेत्र पंचायतों को सीधे शासन से बजट मिलता है। वर्तमान समय में करीब 27.62 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। जल्द ही विकास कार्य आरंभ होंगे।
एसएन चौरसिया, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed