{"_id":"6950416a36217abaa102aea4","slug":"pages-of-manusmriti-burnt-two-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1033-147696-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मनुस्मृति के पन्ने जलाए, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मनुस्मृति के पन्ने जलाए, दो गिरफ्तार
Sun, 28 Dec 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
मनस्मृति के पन्ने जलाते युवक।
डीह। पूरे रुका मजरे गढ़वा में क्रिसमस डे पर युवकों ने मनुस्मृति के पन्नों को जला दिया। पन्नों को लात से कुचला गया। शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य शातिर की तलाश जारी है।
गढ़वा गांव के निवासी सुरेंद्र कोरी, मनीष पाल, अजीत रावत आदि ने बीती 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन मनुस्मृति के पन्नों को जला दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। मामला उजागर होने के बाद डीह पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कोरी और मनीष पाल को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी अजीत को गिरफ्तार करने के प्रयास हो रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दो लोगों को पकड़ा गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।