फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Padmavat, Unchahar Express made us wait for hours

Raebareli News: पद्मावत, ऊंचाहार एक्सप्रेस ने कराया घंटों इंतजार

Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Padmavat, Unchahar Express made us wait for hours
रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। शनिवार को चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ने तीन घंटे इंतजार कराया। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व देहरादून-बनारस जनात मेल पौने दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा दो घंटे, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर पौन घंटे देर से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत पर नौचंदी का कराया परीक्षण
रायबरेली। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात तकनीकी खामी होने की शिकायत मिली। इसलिए रायबरेली स्टेशन पर ट्रेन का परीक्षण कराया गया, लेकिन कोई खराबी नहीं मिली तो ट्रेन रवाना कर दी गई। कोचिंग डिपो अफसर अरविंद का कहना है कि नौचंदी एक्सप्रेस के ब्रेक में दिक्कत होने की शिकायत मिली थी। परीक्षण कराया गया तो कोई खामी नहीं मिली।



जोनल कमेटी सदस्य ने किया मुआयना
रायबरेली। उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (जेडआरयूसीसी) के हाल ही में सदस्य के रूप में नामित किए गए गया प्रसाद शुक्ल ने शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर मुआयना किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को देखा। नामित सदस्य के पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष में स्वागत किया गया। अयाजुद्दीन अहमद ने बुके भेंट की। नामित सदस्य ने स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर से इधर से गुजरने वाली ट्रेनों और यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, पीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed