फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Paddy crop benefited due to rain, farmers face blossomed

झमाझम बारिश से लहलहाई धान की फसल, खिले किसानों के चेहरे

Sat, 14 Sep 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop benefited due to rain, farmers face blossomed
रायबरेली। इंद्रदेव के मेहरबान होने से जिले के साढ़े तीन लाख किसानों के चेहरे खिल उठे। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के बाद गुरुवार शाम और रात, फिर शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। इससे धान की फसल लहलहा उठी। खेत में पानी भरा होने से किसानों का धान का दाना ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद बंधी है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे फसलों में लगने वाले रोगों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अगस्त माह में बारिश नहीं होने से किसानों की धान की फसल सूख रही थी। नहरों और बिजली की समस्या से किसान फसलों को भरपूर पानी नहीं मिलने से रोग लगने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में किसानों को फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। गुरुवार शाम रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह से ही जोरदार बारिश हुई। इससे किसानों के खेत पानी से लबालब भर गए। पानी बरसने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। कीट, रोग के प्रकोपों से लोगों को निजात मिलेगी। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे परसा मजरे भीख गांव निवासी रामहित, पूरे मालिन मजरे सिद्धौर के लालू सैनी का कहना है कि यह बारिश धान, उर्द, मूंग, मूंगफली और धान की फसल के लिए लाभदायक है। बारिश होने से धान की फसल में लगने वाला रोग झुलसा, पत्तियों का पीला होना, जैसी बीमारियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले किसान इंतजार सिंह, चंद्रशेखर अग्निहोत्री ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। इससे उत्पादन बढ़ेगा। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने कहा कि बारिश से धान समेत अन्य फसलों को फायदा होगा। इससे निश्चित ही उत्पादन बढ़ेगा। बारिश से फसलों में लगने वाले रोगों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed