फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Overbridge repair work will start after investigation

जांच के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज की मरम्मत का काम

Tue, 24 May 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Overbridge repair work will start after investigation
रायबरेली। रायबरेली-टॉडा हाईवे पर मलिकमऊ के निकट रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज में दरार आने के बाद सोमवार की शाम जांच के लिए दिल्ली से टीम यहां पहुंची। दिल्ली से आई टीम एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। मंगलवार को दूसरी टीम यहां दिल्ली से पहुंचेगी। जांच के बाद ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। मामले में हैदराबाद की जीकेसी कंपनी के अधिकारियों को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

रायबरेली-टांडा हाईवे पर इस फ्लाईओवर के दरक जाने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत अन्य गंतव्य स्थान को जाने वाले लोग बेहाल हैं। दरक जाने के कारण ओवरब्रिज से आवागमन ठप करा दिया गया है। सोमवार की देर शाम दिल्ली से एक टीम यहां पहुंच गई। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद टीम ओवरब्रिज पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर नापजोख करने के बाद तकनीकी जांच की। जांच होने के बाद पुल मरम्मत की बात कही जा रही है। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक समर सिंह ने बताया कि एक टीम दिल्ली से आई है, जो ओवरब्रिज की जांच की है। मंगलवार को भी एक टीम आएगी। साथ में कार्यदायी हैदराबाद की एजेंसी जीकेसी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। जांच होने के बाद ओवरब्रिज मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed