फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Over 28 thousand 455 families of malnourished children get grain

28 हजार 455 अति कुपोषित बच्चों के परिवार को मिलेगा अनाज

Wed, 13 Apr 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Over 28 thousand 455 families of malnourished children get grain
सार्वजनिक वितरण प्रणाली - फोटो : demo
जिले में अति कुपोषित मिले 28, 455 बच्चों के परिवारों को एनएफएसए के तहत सस्ते दर में अनाज मिलेगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जिला आपूर्ति विभाग को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी आपूर्ति निरीक्षकों को संबंधित दुकानों से अनाज दिलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से हाल ही में राज्य पोषण मिशन योजना के तहत अभियान चलाया गया था। जिले भर में 28,455 अति कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए। इनमें से ज्यादातर बच्चों के परिवारीजन आर्थिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन


डीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों में इन बच्चों के परिवार को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी बच्चों को योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षकों को भी आदेश जारी कर दिया गया है। यदि किसी बच्चे के परिवार को अनाज नहीं मिलने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित कोटेदार और आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed