फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Outpost incharge asks for money in the name of ending the case, beaten up for not giving

मुकदमा खत्म करने के नाम पर चौकी इंचार्ज ने मांगा रुपये, न देने पर पीटा

Mon, 30 Sep 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge asks for money in the name of ending the case, beaten up for not giving
रायबरेली। जिले के थानों में फरियादियों के साथ मनमानी किए जाने के मामले थम नहीं रहे हैं। पहले लालगंज कोतवाली क्षेत्र की बहाई चौकी प्रभारी की ओर से पीड़ित से धन वसूली का वीडियो वायरल हुआ और अब एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मुकदमा खत्म करने के नाम पर एक किसान से न सिर्फ तीन हजार रुपये की मांग की गई, बल्कि न देने पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि चौकी इंचार्ज गुमावां ने बिजली बिल की रसीद फाड़ मारपीट करके उसे भगा दिया। मामला जानकारी आने पर एसपी ने न सिर्फ चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई, बल्कि प्रकरण की जांच सीओ महराजगंज को सौंपी है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अक्षई गांव निवासी किसान सूर्यलाल ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसके खिलाफ बिल जमा न करने पर केस दर्ज कराया गया था। इस पर उसने बिजली उपकेंद्र सेमरौता में 25 सितंबर को बिल जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के अधिकारियों ने यह कहते हुए उसे गुमावां चौकी इंचार्ज के पास भेजा कि बिल की रसीद दिखा देना। आपका मुकदमा समाप्त कर दिया जाएगा। किसान का आरोप है कि मुकदमा समाप्त करने के नाम पर चौकी इंचार्ज ने तीन हजार रुपये की मांग की।
रुपया न देने पर चौकी इंचार्ज ने उसे मारापीटा और उसे वहां से भगा दिया। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि मामले की जांच सीओ महराजगंज को सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि प्रकरण जानकारी में आया है। वह अभी अपने स्तर से मामले को दिखवा रहे हैं। चौकी इंचार्ज गुमावां राजेश यादव का कहना है कि किसान सूर्य लाल के विरुद्ध बिल जमा न करने का केस दर्ज कराया गया था।
धारा 41 के नोटिस पर उनसे हस्ताक्षर कराए हैं। इसके अलावा सूर्य लाल व मेरे मध्य किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। मारपीट व रुपया मांगने के फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं।

सीओ महराजगंज विनीत सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज गुमावां राजेश यादव की ओर से किसान से मुकदमा खत्म करने के नाम पर रुपये मांगने और देने पर मारपीट करने के मामले की जांच एसपी ने दी है।
इस मामले में किसान के साथ ही चौकी इंचार्ज के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच करके जल्द रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed