फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Order for acquisition of 80 bighas of land, expansion of AIIMS soon

80 बीघा भूमि के अधिग्रहण के आदेश, एम्स का जल्द विस्तार

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Order for acquisition of 80 bighas of land, expansion of AIIMS soon
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विस्तार के लिए जिला प्रशासन ने किसानों की 80 बीघा जमीन के अधिग्रहण के आदेश दिए हैं। अब तक किसानों से 70 बीघा जमीन के बैनामे का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

करीब 10 बीघा जमीन विवादित होने के अलावा कई किसान विदेश में हैं। ऐसी स्थिति में इन जमीनों का बैनामा नहीं हो पा रहा है।
जिला प्रशासन ने एम्स के विस्तार को जल्द ही शुरू कराने के लिए पूरी जमीन अधिग्रहीत करने के आदेश दिए हैं। विवाद खत्म होने के बाद किसानों की जमीनों का बैनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से सटे दरियापुर में एम्स संचालित है। ओपीडी, एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ ही मरीजों को भर्ती करने के साथ ही अन्य जांचे भी शुरू हो गई हैं।
अस्पताल शुरू होने के बाद अब एम्स का विस्तार होना है, लेकिन किसानों की करीब 80 बीघे जमीन न मिल पाने के कारण विस्तार का काम अटका हुआ है।
जिला प्रशासन को पिछले साल मार्च महीने में ही किसानों की जमीन परचेज करने के लिए 43 करोड़ रुपये मिल गए थे, लेकिन कोरोना के कहर के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया था। ऐसी स्थिति में बजट को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले अगस्त माह में शासन से 43 करोड़ रुपये मिलने के बाद किसानों की जमीन के बैनामे का काम शुरू कराया गया। दरियापुर और सुल्तानपुर आइमा के 228 किसानों की जमीन एम्स के लिए किसानों से लेनी थी। इसमें 156 किसानों ने अब तक करीब 70 बीघे जमीन का बैनामा करा दिया है।
72 किसानों की करीब 10 बीघे जमीन का बैनामा बाकी है। इसमें कई किसान विदेश में हैं। साथ ही कई किसानों की जमीन का विवाद न्यायालयों में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में बैनामा नहीं हो पा रहा है।
जिला प्रशासन ने एम्स के विस्तार के लिए बिना बैनामे के ही जमीनों को अधिग्रहीत करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में एडीएम (प्रशासन) ने भूमि अध्याप्ति विभाग को जमीन के अधिग्रहण के लिए गजट की प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश दिए हैं। जल्द ही पूरी जमीन अधिग्रहीत करके एम्स को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विवाद खत्म होने और विदेश से किसानों के आने के बाद उनकी जमीनों का बैनामा कराया जाएगा।
एम्स का विस्तार होना है। करीब 80 बीघे जमीन किसानों से लेकर एम्स को दी जाएगी। 156 किसानों की करीब 70 बीघा जमीन का बैनामा हो चुका है। कुछ जमीन विवादित है। हालांकि पूरी जमीन अधिग्रहीत करने के आदेश दिए गए हैं। जिन जमीनों का विवाद है, उनमें विवाद खत्म होने के बाद बैनामे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
किसानों की जमीन का इंतजार है। जैसे ही एम्स प्रशासन को जमीन मिल जाएगी, वैसे ही एम्स के विस्तार का काम शुरू कराया जाएगा। लगातार एम्स में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही ऑपरेशन आदि की सुविधाएं शुरू होते ही गंभीर बीमारियों के मरीजों को भी भर्ती करने का काम शुरू हो जाएगा।
समीर शुक्ला, रजिस्ट्रार/ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed