फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   open case

Raebareli News: नकदी-जेवरात लूटकर अमीर बनने के चक्कर में किया था कत्ल

Tue, 22 Nov 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
open case
रायबरेली। रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर स्नेह कुमारी शुक्ला उर्फ बेबी (65) की हत्या की गुत्थी मंगलवार को पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस की मानें तो नकदी व जेवरात लूटकर अमीर बनने के चक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों ने महिला को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शहर के एम-87 इंदिरा नगर निवासी रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की शनिवार को हत्या कर दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अगुवाई में सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी प्रवीर गौतम ने मंगलवार तड़के करीब पांच बजे मामा चौराहे के पास से कत्ल में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इनकी पहचान शहर क्षेत्र के कप्तान का पुरवा निवासी रामराज पाल, भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाटेेकई गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। पकड़े गए हत्या आरोपी रामराज का बेटा विकास फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी संदीप, रामराज और विकास रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के यहां बगीचे की घास काटने गए थे।
शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक घास काटने के बाद संदीप और विकास अपनी मजदूरी लेकर कप्तान का पुरवा चले गए और उसके एक घंटे बाद रामराज भी वापस आ गया। रामराज अक्सर वहां मजदूरी करने जाया करता था। एसपी के मुताबिक रामराज ने संदीप से जिक्र किया था कि महिला के पास बहुत पैसा है और वह अक्सर घर पर अकेले ही रहती है। यदि घर से नकदी-जेवरात लूट लें तो हम अमीर बन सकते हैं।
इस पर तीनों ने लूट की साजिश रची। शनिवार शाम चार बजे तीनों फिर महिला के घर पहुंचे। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला है कि स्नेहकुमारी ने दरवाजा खोला तो विकास ने हाथों से उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद संदीप व रामराज का बेटा विकास उसे घसीटते हुए किचन तक ले गए और पास में ही रखे चाकू से विकास ने महिला की गर्दन रेत दी।
हत्या के बाद तीनों ने अलमारी व बक्सों को खंगाला तो छह हजार रुपये व मोबाइल मिला। तीनों रुपये व मोबाइल लेकर भाग गए। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। फरार आरोपी के पास ही महिला का मोबाइल है।
उल्टा पड़ गया दांव, महिला ने बैंक में रखे थे जेवरात
आरोपियों ने महिला की हत्या करके जेवरात व पैसा लूटने की साजिश तो रची, लेकिन उनका दांव-उल्टा पड़ गया। दरअसल, महिला ने जेवरात को बैंक स्थित लॉकर में रखा था। आरोपी लूट के इरादे से तो पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां पर महज छह हजार रुपये मिले।

सुनसान स्थान से घर में घुसे थे
हत्या आरोपियों को पता था कि जिस रास्ते से महिला के घर का आना-जाना है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसीलिए हत्या आरोपी सुनसान स्थान से होकर महिला के घर में घुसे और फिर घटना को अंजाम दिया। एसपी ने 36 घंटे में हत्या का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed