फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   opd

30 लाख आबादी को राहत, 48 दिन बाद आज से ओपीडी

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
opd
रायबरेली। कोरोना का कहर सुस्त पड़ने के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की 30 लाख आबादी को शुक्रवार से राहत मिलने जा रही है। सभी सरकारी अस्पतालों में चार जून शुक्रवार से सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सभी सीएचसी व पीएचसी में फीवर क्लीनिक व फ्लू कार्नर स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे सामान्य मरीजों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सकेगा। लक्षण वाले मरीजों की कोविड की जांच भी कराई जाएगी। अस्पतालों में इलाज के साथ ही सर्जरी भी होगी।
विज्ञापन

बीती 17 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी चिकित्सीय सेवाएं बंद कर दी गई थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही थी। इससे सामान्य मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सरकारी अस्पतालों में सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने चार जून से ही ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए हैं।
जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी सेवाएं चार जून से प्रारंभ कराने के लिए गुरुवार को दिन भर तैयारियां चलीं। अस्पतालों में अलग से फीवर क्लीनिक व फ्लू कार्नर स्थापित किए जाएंगे।
कोविड लक्षण युक्त रोगियों की जांच यहां की जाएगी। जिससे वह अन्य रोगियों से अलग रहें। इन स्थानों पर लक्षण वाले रोगियों की कोविड की जांच अनिवार्य रूप से होगी।
सभी प्रसव केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव का कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा, प्रसव पूर्व जांच भी शुरू की जाएगी। सभी सीएचसी पर पहले जैसे ऑपरेशन एवं सिजेरियन प्रसव भी होंगे।
जिला अस्पताल में सिर्फ सर्जिकल व इमरजेंसी ओपीडी
जिला अस्पताल में चार जून से फिलहाल सामान्य मरीजों की ओपीडी नहीं होगी। जुखाम बुखार के सामान्य मरीजों को ओपीडी में न आने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि चार जून से जिला अस्पताल में सामान्य सर्जरी के साथ ही हड्डी रोग विभाग की सर्जरी के लिए ओपीडी होगी।
इमरजेंसी ओपीडी पहले की ही तरह संचालित होगी। सामान्य मरीजों के लिए जल्द ही ओपीडी शुरू कराई जाएगी। पहले चरण में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण ऑपरेशन का काम प्रभावित चल रहा है।
ईएनटी एवं आंख के इलाज के लिए ओपीडी बढ़ी
सरकारी अस्पतालों में नाक, कान, गला और आंख के मरीजों के लिए अब तक इमरजेंसी के तौर पर दो घंटे के लिए ओपीडी चल रही थी। चार जून से अब इसे अस्पताल के खुलने के पूरे समय तक चलाया जाएगा।
जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड सेंटर पहले से ही चलाया जा रहा है, जिनमें फिजिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ की टीम काम करेगी। कोरोना जांच का काम पहले की ही तरह चलता रहेगा।

शासन से चार जून से ओपीडी शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सीएचसी और पीएचसी में तैयारियां पूरी करवा दी गई हैं। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध करवा दी गई हैं। कोरोना सुरक्षा के बीच अधीक्षकों को ओपीडी शुरू करवाने के आदेश दिए गए हैं। अस्पताल आने वाले मरीज चेहरे पर मास्क लगाकर जरूर आएं।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed