फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   OPD opened after 85 days, treatment of 1325 patients

अनलॉक-1 में 85 दिन बाद खुली ओपीडी, 1325 मरीजों का इलाज

Fri, 19 Jun 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after 85 days, treatment of 1325 patients
रायबरेली। कोरोना से जंग के लिए 26 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के साथ ही सरकारी अस्पतालों में ठप हुई ओपीडी शुक्रवार को करीब 85 दिन बाद खुल गई। जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी में कोरोना सुरक्षा के बीच करीब 1325 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

कई लोग बिना मास्क के पहुंचें जिन्हें वापस कर दिया गया लेकिन बाद में मास्क लगाकर आने पर उन्हें चिकित्सीय लाभ दिया गया। ओपीडी कक्षों में एक-एक मरीज को ही चिकित्सक से सलाह लेने के लिए भेजा गया। ओपीडी के बाहर लोगों को दूर-दूर खड़ा किया गया और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंटी दी गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही अस्पतालों को खोला गया था। अनलॉक-1 शुरू होने के बाद अस्पतालों में कामकाज ढर्रे पर आना शुरू हो गया है। शासन की मंशा पर शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में ओपीडी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं रही। कुछ लोग ही ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल ने 13 मरीजों का इलाज किया। इसी तरह डॉ. जय सिंह ने भी 25 मरीजों का इलाज किया। जिला अस्पताल में करीब डेढ़ सौ लोग ओपीडी में शामिल हुए।
सीएचसी व पीएचसी में भी शुक्रवार सुबह ओपीडी शुरू हुई। सीएचसी जगतपुर में डॉ. सत्यपाल सिंह ने 65 से अधिक मरीजों का इलाज किया। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग व पर्चे की व्यवस्था के बाद एक-एक करकेे मरीजों को अंदर जाने दिया गया।
दवा लेने के लिए भी बाहर ही काउंटर खोला गया था। इसके अलावा ऊंचाहार, सलोन, बछरावां, हरचंदपुर व डलमऊ आदि अस्पतालों में भी ओपीडी शुरू की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शत-प्रतिशत कराने का प्रयास किया गया। इसके लिए लोगों को दूर-दूर खड़ा कराया गया।
ओपीडी में पहले दिन ज्यादातर मरीज सामान्य बुखार के ही रहे। हालांकि थर्मल स्क्रीनिंग में उनका तापमान तय सीमा से अधिक नहीं पाया गया। मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं देकर घर में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए।
जगतपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि इन दिनों वायरल का खतरा ज्यादा है। पहले दिन बुखार के ज्यादा मरीज आए। यदि किसी को बुखार हो तो वह बिल्कुल ही न घबराए लेकिन एहतियात जरूर बरते और अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचे। सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन करें।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा पर अस्पतालों में ओपीडी शुरू करा दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त के निर्देश अधीक्षकों को दिए गए हैं। गेट पर बिना थर्मल स्क्रीनिंग के मरीजों को ओपीडी कक्ष में न जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed