{"_id":"698a3695ed1990f2f20d8d3e","slug":"one-unit-of-ntpc-shut-down-raebareli-news-c-101-1-rai1002-150855-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एनटीपीसी की एक यूनिट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एनटीपीसी की एक यूनिट बंद
Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी परियोजना की दूसरी यूनिट में सोमवार रात तकनीकी खराबी आ गई। इससे यूनिट बंद हो गई। यह यूनिट 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। परियोजना प्रबंधन ने रात में ही यूनिट चालू करने का दावा किया है।
परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिट स्थापित हैं। छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। सभी यूनिटों से 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। सोमवार की रात लगभग 7:30 बजे दूसरी यूनिट के सेफ्टी पॉइंट में तकनीकी खराबी आ गई और यूनिट ने बिजली उत्पादन करना बंद कर दिया।
यूनिट बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी से यूनिट कुछ देर के लिए बंद हुई थी। खराबी ठीक कर रात में ही चालू कर दी गई है।