फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One Truck driver killed in collision

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

Sun, 08 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 08 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
 One Truck driver killed in collision
रायबरेली में रविवार को सलोन कोतवाली क्षेत्र में सूची चौराहा के पास सड़क हादसे में चालक की हुई मौत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार मौरंग लदा ट्रक आगे जा रहे ट्रक में भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर से मौरंग लादकर दो ट्रक सलोन जा रहे थे। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सूची चौराहा के पास आगे जा रहे ट्रक के सामने अचानक मैजिक आ गई। ट्रक चालक ने मैजिक को बचाने के चक्कर में एकाएक ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहा ट्रक उसमें भिड़ गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक पर फतेहपुर जिले के नई तहसील थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरे अस्ती निवासी चालक सर्वेश पाल (35) के अलावा खलासी असगर अली सवार था। खलासी भी चालक के गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद खलासी तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन चालक ट्रक में फंसा रह गया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूची चौकी इंचार्ज राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और लोगों के साथ मिलकर रस्से से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को फैलाया।


इसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक खून से लथपथ चालक ट्रक में ही फंसा रहा, गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक के खलासी को भी चोटें आई हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed