{"_id":"687952e0662df024da081a45","slug":"one-quintal-of-ganja-recovered-four-smugglers-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137255-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Fri, 18 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गांजा तस्करी के चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़़े गए तस्करों के पास से एक करोड़ की कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा के रहने वाले हैं।
बुधवार करीब 12 बजे एसटीएफ लखनऊ की तरफ से सूचना दी गई कि दो कार सवार लोग गांजा बेचने फतेहपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने अटौरा चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर दी। इस दौरान दो कारें आती दिखीं तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चेकिंग के दौरान एक कार में रखे बोरे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक दोनों कार पर सवार उड़ीसा के सोनपुर जिले के पट्टी पड़ा गांव निवासी किशोर कुमार मेहर, गौड़ाघाट निवासी तुषार महापात्रा, उलुंडा थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी कंपल बगरती, बोध जिले के मुंडीपडर गांव निवासी मानस महापात्रा को पकड़ा गया। दोनों कार कब्जे में ले ली गई हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक कार से एक क्विंटल एक किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
फतेहपुर, उन्नाव में बेचते थे गांजा
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया किशोर कुमार गांजा तस्कर गिरोह का लीडर है। हालांकि गांजा कहां से उठाना है और कहां सप्लाई करना है, अधिकतर किशोर व कभी-कभी तुषार निर्धारित करता है। प्रदेश में फतेहपुर, उन्नाव में उड़ीसा से गांजा लाकर काफी समय से तस्करी करते थे। प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी पकड़े गए तस्करों के गांजा तस्करी किए जाने की बात सामने आई है। इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। गांजा बिक्री करके सभी आरोपी जीवन यापन करते थे। काफी समय से यह लोग इस धंधे से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह लीडर किशोर कुमार साल 2021 में गांजा तस्करी के मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर में जेल जा चुका है।