फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One quintal Bundi seized in raids, six samples including cheese, dug and sealed

छापे में एक क्विंटल बूंदी जब्त, पनीर, खोवा समेत छह नमूने सील

Sat, 29 Feb 2020 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
One quintal Bundi seized in raids, six samples including cheese, dug and sealed
एक क्विंटल बूंदी जब्त, पनीर, खोवा समेत छह नमूने सील
विज्ञापन

- होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान, कारोबारी हिरासत में लिया
- खोवामंडी व अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ जांच से मचा हड़कंप, कई दुकानें बंद कर भागे गए
रायबरेली। होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने खोवामंडी में छापा मारा। टीम ने एक क्विंटल से अधिक बूंदी जब्त करने के साथ ही पनीर, खोया, इमरती समेत छह खाद्य पदार्थों के नमूने सील करकेे जांच के लिए भेजे। टीम के पहुंचते ही खोवामंडी में हड़कंप मच गया। कई मिलावटखोर दुकानें बंद करके भाग गए। एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया है। कई दुकानदारों को खामियां मिलने पर नोटिस भी दिया गया।
होली पर मिलावटखोरी खेल शुरू हो गया है। इस पर रोक लगाने के लिए शासन के निर्देश पर शुक्रवार से अभियान शुरू हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में टीम ने पहले दिन शहर के खोवामंडी व अन्य स्थानों पर छापा मारा। शिवम बाजपेयी की दुकान पर छापे के दौरान संदिग्ध मिली करीब एक क्विंटल बूंदी जब्त कर ली। एफएसओ अमरनाथ ने बूंदी का नमूना भी सील किया। इस दुकान से इमरती का नमूना भी एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने सील किया।
विज्ञापन

यहां से संतराम को हिरासत में भी लिया गया। एफएसडीए की टीम ने खोवामंडी में ही मियानगर लालगंज निवासी मो. सलीम की दुकान से गोल्डी इंटरप्राइजेज स्पेशल सोन पापड़ी का नमूना सील किया। इसके अलावा राजू गुप्ता व अमृत लाल की दुकान से खोवा का नमूना सील किया गया। कुलदीप की दुकान से संदिग्ध पनीर का नमूना भी सील किया गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानें बंद करके भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने पनीर बचाने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे कलकतिया पाउडर को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी विभाग के अधिकारी पाउडर बरामद नहीं कर पाए। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने कलकतिया पाउडर को दुकान से हटा दिया। हालांकि टीम पाउडर बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
जिले में होली के मौके पर बिकने के लिए कानपुर, फतेहपुर और उन्नाव सहित अन्य जिलों से आने वाले घटिया खोवे पर विभाग ने नजर बढ़ा दी है। चर्चा है कि मिलावटखोर अन्य जिलों से चोरी से दूषित खोवा मंगवाकर स्टोर करने में जुट गए हैं। इससे लोगों की सेहत बिगडने का आशंका है।

होली के मौके पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन खोवामंडी में अभियान चलाया गया। बूंदी जब्त करने के साथ ही कई नमूने सील किए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।- इंद्र बहादुर यादव, अभिहित अधिकारी एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed