फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One lakh advance, the deal was decided to give the remaining one lakh after the murder

एक लाख एडवांस, बाकी एक लाख मर्डर के बाद देने का तय हुआ था सौदा

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One lakh advance, the deal was decided to give the remaining one lakh after the murder
रायबरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के सहायक प्रबंधक जय प्रकाश पाल की हत्या की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि मास्टरमाइंड ने बैंक अधिकारी की हत्या के लिए शूटरों को दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। कत्ल से पहले एक लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे।
विज्ञापन

बाकी की रकम काम हो जाने के बाद देनी थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं, लेकिन वारदात का मास्टरमाइंड अब तक पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के लिए चार और पुलिस टीमें लगा दीं हैं। पुलिस की आठ टीमें मामले के खुलासे के लिए लगीं हैं।
कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर गांव निवासी जयप्रकाश पाल बैंक ऑफ बड़ौदा की डीह शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। 11 जनवरी की रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से हाथ-पैर मार रही थी।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि बैंक अधिकारी और घटना के मुख्य साजिशकर्ता के बीच प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।
बैंक अधिकारी को इस बात का तनिक भी भरोसा नहीं था कि मुख्य आरोपी इस तरह से साजिश करके उसका कत्ल करा देगा, क्योंकि दोनों में गहरी दोस्ती थी। लेकिन पैसों की खातिर दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। बैंक अधिकारी आरोपी पर पैसा देने का दबाव बना रहा था, जबकि वह पैसा नहीं देना चाहता था।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि पैसा का दबाव बनाने पर मुख्य आरोपी ने बैंक अधिकारी की हत्या करने की साजिश रची और शूटरों को सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। इसके लिए शूटरों को पहले एक लाख रुपये एडवांस में दे भी दिया था। बाकी एक लाख रुपये वारदात के बाद देने की बात तय होती थी।
कहा जा रहा है कि घटना में शामिल पुलिस ने शूटरों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन घटना का मास्टरमाइंड अब तक शिकंजे से दूर है। यही वजह है कि अब एसपी ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीह, सलोन, सदर कोतवाली, मिल एरिया थाने की पुलिस टीम को लगा दिया है।
इससे पहले चार पुलिस टीमें घटना का पर्दाफाश करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाई गईं थीं। एसओजी भी वारदात के खुलासे के लिए जोर आजमाइश कर रही है।
मकान मालिक के खिलाफ नहीं मिले सुबूत
बैंक अधिकारी के परिवारीजनों ने एसपी से मिलकर घटना का जल्द खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। पीड़ित परिवार शुरुआत से मकान मालिक पर ही बैंक अधिकारी की हत्या करने का शक जता रहा है, लेकिन अब तक की जांच में मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सुबूत हाथ नहीं लगे हैं।

बैंक अधिकारी जय प्रकाश पाल की हत्या की वारदात का खुलासा करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार और पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। अब आठ पुुुलिस टीमेें हत्याकांड का खुलासा करने के लिए काम कर रही हैं। जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उसी के आधार पर पड़ताल कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed