{"_id":"613f95258ebc3e3eb0221ab7","slug":"one-death-due-to-scrub-typhus-two-new-dengue-cases-raibaraily-news-lko595421257","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब टाइफस से एक की मौत, डेंगू के दो नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब टाइफस से एक की मौत, डेंगू के दो नए केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्क्रब टाइफस की चपेट में आने के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत हो गई। वह जिले के डलमऊ क्षेत्र का मूल निवासी था लेकिन कई वर्षों से लखनऊ में परिवार के साथ रहता था। जांच में दो लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है। जिले में संक्रमण बढ़ने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जिले के डलमऊ क्षेत्र के किशोरी बालमपुर निवासी एक व्यक्ति वर्तमान समय में एलडीए कॉलोनी ऐशबाग में रहता था। वहीं वह स्क्रब टाइफस की चपेट में आ गया। उसे लखनऊ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पुष्टि होने के बाद उसने दम तोड़ दिया। जिला मलेरिया अधिकारी रितु श्रीवास्तव का कहना है कि मरीज की मौत हो गई है। वह लंबे समय से लखनऊ में रहता था।
जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में बसंतगंज के 15 वर्षीय बच्चे की जांच में डेंगू का संक्रमण मिला है। उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा शहर के छोटा घोसियाना की एक महिला की निजी पैथालॉजी से डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है। हालांकि अब तक डेंगू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कीड़े के काटने के दो हफ्ते के अंदर मरीज को तेज बुखार होता है। पहाड़ी इलाके, जंगल और खेतों के आसपास छोटे-छोटे कीड़े ज्यादा पाए जाते हैं। बारिश के मौसम में जंगली पौधे या घनी घास के पास इस कीड़े के काटने का खतरा अधिक रहता है। सिरदर्द, खांसी, मांसपेशियों में असहनीय दर्द व शरीर में कमजोरी आने लगती है।
इस बीमारी का इलाज संभव है लेकिन अगर देरी से इसका इलाज किया जाए तो इसका असर शरीर के कई अंगों पर हो सकता है। लंग्स, किडनी और लीवर पर भी इसका असर हो सकता है। रोग गंभीर होने पर मरीज में प्लेटलेट्स की संख्या भी कम होने लगती है।
मौसम के बदलाव और गर्मी से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासकर बुखार के रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
सोमवार को जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष और दवा खिड़की तक मरीजों की भीड़ रही। जांच करवाने के लिए पैथालॉजी में भी मरीजों की भीड़ रही। वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। अब तक इसके सात केस हो चुके हैं। वर्तमान समय में लखनऊ में रहने वाले व्यक्ति की स्क्रब टाइफस से मौत हो गई है। हालांकि वह जिले का मूल निवासी है लेकिन यहां लंबे समय से नहीं रह रहा था। सभी सीएचसी को अलर्ट किया गया है।