फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One crore rupees will be spent on repairing Guru Teg Bahadur Market.

Raebareli News: एक करोड़ से होगा गुरुतेग बहादुर मार्केट का मरम्मत कार्य

Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees will be spent on repairing Guru Teg Bahadur Market.
सुपर मार्केट में ​स्थित कार्यलय में चेयरमैन को ज्ञापन देते व्यापारी।
रायबरेली। गुरुतेग बहादुर मार्केट का मरम्मत कार्य करीब एक करोड़ रुपये से होगा। व्यापारियों के अनुरोध पर नगर पालिका परिषद रायबरेली ने मार्केट का मरम्मत कार्य का स्टीमेट तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को ज्ञापन सौंपा और जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, गुरुतेग बहादुर मार्केट के निर्माण के बाद से आज तक इसकी कोई बड़ी मरम्मत नहीं हुई है। बीते दिनों नगर पालिका की ओर से मार्केट के ध्वस्तीकरण करने की नोटिस पहुंचने से व्यापारी लामबंद हो गए थे। व्यापारियों ने दोबारा मार्केट की जांच पीडब्ल्यूडी से कराए जाने की मांग की थी। पीडब्ल्यूडी की दोबारा कराई गई जांच में भी पाया गया है कि बिल्डिंग के पैरापेट एवं छज्जे अत्यंत क्षतिग्रस्त अवस्था में है तथा कतिपय स्थानों पर बीम एवं स्लैब की सरिया भी दिखाई दे रही है, जिसको विशेष मरम्मत के द्वारा ठीक कराया जा सकता है। पीडब्लूडी ने भवन की स्ट्रक्चरल सेफ्टी की जांच किसी विशेष संस्थान कराए जाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

श्रीगुरुतेग बहादुर मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, राजेश अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने दोपहर में पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिकाध्यक्ष से मुलाकात किया। मार्केट के मरम्मत कार्य कराने पर चर्चा की। साथ ही ज्ञापन सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द मार्केट का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारी संंजय जायसवाल, निरंजन सिंह, राजीव अग्रवाल, सतीश चावला, कमलजीत सिंह बग्गा, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंद सिंह, विराट गुप्ता, संजय त्रिपाठी, अमित वाजपेयी, पारुल वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गुरुतेग बहादुर मार्केट का मरम्मत कार्य कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार कराया गया है। इस बार बेहतर तरीके से मरम्मत कार्य होगा, ताकि व्यापारियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। पालिका की टीम से मरम्मत कार्य कराने के लिए पूरा खाका तैयार कराया जा रहा है। जल्द मरम्मत कार्य शुरू होगा।
शत्रोहन सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed