{"_id":"67d72369da870e6979014f67","slug":"one-arrested-in-case-of-attack-on-businessman-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129266-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: व्यापारी पर हमले के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: व्यापारी पर हमले के मामले में एक गिरफ्तार
Mon, 17 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया इलाके में गल्ला व्यापारी और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे नरेंद्री मजरे रुस्तमपुर के गल्ला व्यापारी रविकांत (35) और उनके भाई रामबरन (45), भांजे अंकित (22२), भांजी ज्योति (17) पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया था।
रविकांत, उनके भाई, भांजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित को अधिक चोट आने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हमलावर गल्ला व्यापारी के सहन की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की राड से हमला बोला।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गल्ला व्यापारी के पिता रामशंकर की तहरीर पर गांव के कौशल यादव उर्फ वीरेंद्र कुमार यादव, रामस्वरूप यादव, अंकित यादव, तेजभान, रामू यादव और चार महिला नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह आरोपी तेजभान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।