फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One arrested for pelting stones during Vande Bharat

Raebareli News: वंदेभारत पर पथराव करने वाला एक गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
One arrested for pelting stones during Vande Bharat
रायबरेली। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर एक हफ्ते पहले हुए पथराव के मामले में भले ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक आरोपी को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा ली है, लेकिन दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन


इसके पहले हुई दो घटनाओं में अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। यह आरपीएफ की सुस्ती का नतीजा है। सिविल पुलिस की मदद लेने के बाद पथराव करने वाले ज्यादातर आरोपी पकड़ से दूर हैं। एक हफ्ते पहले लक्ष्मणपुर एवं रामचंद्रपुर स्टेशनों के बीच प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत पर पथराव हुआ था, जिसमें तीन कोच के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर तीन लड़कों को देखा गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ ने सिविल पुलिस की मदद ली। लगातार छानबीन की गई, लेकिन तीनों लड़के पकड़ में नहीं आ सके। आरपीएफ ऊंचाहार के प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हफ्तेभर पहले हुई पथराव की घटना में शामिल दो आरोपियों की शिनाख्त हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एक आरोपी पकड़ा गया, जो पूरे बग्घा मजरे रामचंद्रपुर निवासी सचिन सिंह है। उसका साथी दीपक उर्फ हिमांशु फरार है, जो उसी गांव का रहने वाला है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed