{"_id":"57658ade4f1c1bb26511f4fc","slug":"on-paper-the-cast-of-20-lakh-to-build-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर बना डाली `20 लाख की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर बना डाली `20 लाख की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया गांवों में शत-प्रतिशत विकास कराया जाए, लेकिन ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईडी) ने विकास के नाम पर हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया गांव चिलौला में 20 लाख रुपये लागत की सीसी रोड कागज पर ही बना डाली।
आरईडी ने सीसी रोड का काम पूरा होने की रिपोर्ट पिछले मार्च महीने में ही विभाग को दे दी। सीडीओ ने शासन की मंशा पर लोहिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई तो सड़क का निर्माण ही नहीं मिला। मामले में आरईडी के एक्सईएन को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को मामले की जांच साैंपी गई है।
वर्ष 2015-16 में लोहिया गांव चयनित गांवों में सीसी रोड व केसी ड्रेन के निर्माण के लिए जिला पंचायतराज विभाग से आरईडी के बजट दिया गया था। इसमें 20 लाख रुपये लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया गांव चिलौला में भी सीसी रोड बनाने के लिए दिए गए थे। आरईडी को बीती 31 मार्च तक काम पूरा करने के आदेश दिए गए थे। आरईडी के काम तो नहीं कराया, लेकिन बीती 31 मार्च को 20 लाख रुपये कीमत की सड़क को पूर्ण होने की रिपोर्ट दे दी थी।
विज्ञापन
शासन की मंशा पर लोहिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई तो पता चला कि आईईडी ने जिस सीसी रोड को पूर्ण दिखाया है वह अब भी अधूरी पड़ी है। खानापूरी के लिए कुछ काम किया गया है। कारनामा पकड़ में आने के बाद सीडीओ ने आरईडी के एक्सईएन को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
मामले की जांच भी सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को साैंप दी है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के एक्सईएन एनके त्रिपाठी का कहना है कि कुछ दिक्कतों के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया है। चूंकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति थी, इसलिए बीती 31 मार्च को काम पूर्ण होना दिखा दिया गया है। काम को पूरा कराया जा रहा है।