{"_id":"68f3d4df809fafe740036c58","slug":"on-dhanteras-the-pace-slowed-down-vehicles-kept-crawling-in-the-city-raebareli-news-c-91-1-abn1014-143974-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: धनतेरस पर थमी रफ्तार, शहर में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: धनतेरस पर थमी रफ्तार, शहर में रेंगते रहे वाहन
Sat, 18 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस की खरीदारी ने शनिवार को अकबरपुर शहर की रफ्तार थाम दी। बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोपहिया, चारपहिया, ई रिक्शा और ठेलों के बीच शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
पटेलनगर, बस स्टेशन, शहजादपुर और अयोध्या मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को आधा घंटे से अधिक समय लग गया। दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी के समय जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। कई जगह लोग गलियों और वैकल्पिक मार्गों से निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन संकरी गलियों में ठेले और दुकानों की भीड़ ने परेशानी बढ़ा दी। अयोध्या में दीपोत्सव को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार से ही जिले की सीमाओं पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इन वाहनों को न्यौरी, जलालपुर, मालीपुर और सुरहुरपुर मार्गों से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया गया है।