{"_id":"684c7eac216c46b2a704e1c9","slug":"old-tracks-were-removed-by-taking-a-three-hour-block-raebareli-news-c-101-1-slko1034-135037-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन घंटे का ब्लॉक लेकर हटाई गईं पुरानी पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन घंटे का ब्लॉक लेकर हटाई गईं पुरानी पटरियां
Sat, 14 Jun 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर दो और तीन की पटरियां बदली जा चुकी हैं। नई पटरी लगा दिए जाने के कारण ट्रैकों से निकली पुरानी पटरियां वहीं पड़ी थीं। इन पुरानी पटरियों को हटाने का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। इसके लिए क्रेन वाली यूटिलिटी व्हीकल लाइन नंबर दो पर दौड़ाई गई।
इस काम के लिए शुक्रवार दोपहर करीब तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इन पुरानी पटरियों को यूटीलिटी व्हीकल के जरिए रूपामऊ साइडिंग के आगे रखवाया गया। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) विजय कालरा का कहना है कि रेलवे ट्रैक कनारे पड़ी पुरानी पटरियां हटवा कर दूूसरी जगह रखवाई जा रही हैं। रेलवे ट्रैकों पर जो भी काम कराया जा रहा है, उसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक ले लिया जाता है। काम भी उसी समय कराते हैं, जब ट्रेनों का आवागमन नहीं होता है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।