फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old man dies of Corona, 52 more people positive

कोरोना से वृद्ध की मौत, 52 और लोग पॉजिटिव

Fri, 28 Aug 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of Corona, 52 more people positive
रायबरेली। जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमेठी जिले के तिलोई के रहने वाले वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। वृद्ध को संक्रमित होने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डलमऊ तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो और दो लेखपालों के संक्रमित मिलने के बाद तहसील को सील कर दिया गया है। महराजगंज सीओ दफ्तर और कोतवाली को भी सील कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमेठी जिले के तिलोई के रहने वाले एक व्यक्ति ने यहां कोरोना की जांच कराई थी। पॉजिटिव मिलने और हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत के बाद अमेठी के सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। हरचंदपुर क्षेत्र के डिडौली में चार लोग और चंद्रिका नगर में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे केसारी मजरे झकरासी, रेतीखुर्द, उमरी मजरे जमोड़ी, पूरे बरजोर, भोजपुर, साकेत नगर, पूरे रिसाल जमुनापुर, तिवारीपुर कला सरेनी, मैनूपुर, आस्थारायपुर डीह, सैंबसी, तिलेंडा, आरडीए कॉलोनी इंदिरा नगर, पांडेयपुर, कोतवाली रायबरेली, दोस्तपुर, टांडा बछरावां, एनटीपीसी ऊंचाहार, बहेरवा ऊंचाहार, रघुराजखेड़ा, बासू गरही आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ तहसील में तैनात दो लेखपालों व रजिस्ट्रार कानूनगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसील परिसर को सैनिटाइजेशन के लिए सील करा दिया गया है। एसडीएम सविता यादव ने बताया कि अलावलपुर और अंबारामथई के लेखपालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही रजिस्ट्रार कानूनगो भी संक्रमित मिले हैं। 48 घंटे के लिए तहसील परिसर बंद करा दिया गया है। सैनिटाइेजशन भी शुरू करा दिया गया है। घोरवारा में लगाए गए कैंप में एक महिला संक्रमित मिली है।
महराजगंज सीओ दफ्तर की महिला आरक्षी सहित दो पुलिसकर्मी शुक्रवार को पॉजिटिव मिले। कोतवाली में तैनात एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। कोतवाली के दोनों प्रवेश द्वारों पर रस्सी बांधकर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। गेट के बाहर ही उपनिरीक्षकों को लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तैनात किया गया है। ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली व सीओ दफ्तर में कई लोगों के संक्रमित होने के बाद कंटेनमेंट घोषित किया गया है।
ऊंचाहार दो अलग-अलग जगहों पर 37 लोगों की हुई जांच में शुक्रवार को सहारा इंडिया कंपनी के मैनेजर समेत सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। सहारा इंडिया कार्यालय में 11 लोगों की जांच की गई, जिसमें मैनेजर सहित दो लोग संक्रमित पाए गए। पूरे मालिन गांव में 26 लोगों की जांच की जांच में एक ही परिवार के चार लोग तथा एक पड़ोसी व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि 37 लोगों की जांच में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लालगंज कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 63 लोगों की रैंडम एंटीजन जांच की। जिसमें महिला कोरोना से संक्रमित मिली है। उसको रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल परिसर में 16 तथा साकेत नगर मोहल्ले में 45 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed