फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   oath for voting

जागरूकता रैली, गोष्ठी के साथ ही ली मतदान करने की शपथ

Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
oath for voting
रायबरेली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। कहीं जागरूकता रैली निकाली गई तो कहीं गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को वोट की कीमत बताई गई। आम-ओ-खास से मतदान करने के लिए शपथ भी ली। सुबह डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कलेक्ट्रेट में मतदाता जागरूकता के लिए हरीझंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। डीएम ने बचत भवन सभी अधिकारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके अलावा विकास भवन में सीडीओ राकेश कुमार, आरडीए में सचिव एके राय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। डीएम ने एसएस पांडेय व छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित भी किया। एफजी कॉलेज में डॉ. अजय सिंह चौहान, डॉ. किरन श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय में प्रबंधक राजेंद्र कुमार बाजपेयी ने शपथ दिलाई। डॉ. संतोष मिश्रा, दीप्ति शुक्ला, मधुबाला पाठक, शिखा द्विवेदी, आशीष आदि मौजूद रहे। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, राजा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह की ओर से कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आरके वर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। नवोदय स्कूल के प्राचार्य डॉ. एएन राय, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिवसागर अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम हुए।
रामपुर, गाढ़ा, पिपरी, शिवगढ़, सराय छात्रधारी आदि स्कूलों में शपथ दिलाई गई। गांवों में भी प्रधानों ने ग्रामीण वोटरों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। जीआईसी में प्रधानाचार्य डीपी सिंह की अगुवाई में जागरूकता रैली निकालने के बाद शपथ दिलाई गई। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालने के बाद मतदान की शपथ ली। एसडीएम आशीष सिंह ने शपथ दिलाई।
प्रबंधक डॉ. जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम सविता यादव ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। बाद में सभी को शपथ दिलाई। तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज असलम अली आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने सभी को शपथ दिलाई। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज डीह में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनीता देवी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। संत इंटर कॉलेज किशुनपुर में विद्यालय के प्रबंधक संजय यादव, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची में प्रबंधक राम सजीवन यादव ने शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों, तहसीलों व नगर पंचायतों में भी मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
अमेठी जिले के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में जागरूकता रैली, गोष्ठी के साथ ही मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य संदीप चौधरी, इंद्र कुमार ने शपथ दिलाई।
सलोन के सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में मीनू, सानिया, आंचल, नेहा, खुशी, पिंकी, प्रिया, शिवानी की टीम को रंगोली में पहला स्थान मिला। प्रियंका देवी, प्रियांशी, अलीशा, काजल, सपना की टीम द्वितीय स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में शिव साहू प्रथम, बाल करन पटेल द्वितीय व नेहा शर्मा तृतीय रहे।

निबंध प्रतियोगिता में रितेश कुमार सरोज प्रथम, आलोक विक्रम सिंह द्वितीय व दिवाकर साहू तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक जितेंद्र सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित भारती ने प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed