{"_id":"62c491f3eb1eba149b17332f","slug":"ntpc-raibaraily-news-lko6383050112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी की ऐश पाइप लाइन में लीकेज, घटा बिजली का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी की ऐश पाइप लाइन में लीकेज, घटा बिजली का उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना, ऊंचाहार की यूनिट नंबर छह से अरखा ऐशपांड को जाने वाली एक ऐश पाइपलाइन में मंगलवार को लीकेज हो गया। लीकेज होने से पानी के साथ राख गांव को जाने वाली सड़क पर गिरने लगी।
इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद परियोजना के अधिकारियों ने पाइपलाइन से राख सप्लाई तो बंद करा दी, लेकिन पाइप लाइन लीकेज से 150 मेगावाट यूनिट बिजली उत्पादन कम हो गया है। पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। कहा जा रहा है कि पाइप लाइन की मरम्मत होने के बाद ही बिजली उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच व छठवीं यूनिट पांच सौ मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। यूनिट छह से निकलने वाली राख को चार पाइपलाइनों के माध्यम से अरखा ऐशपांड भेजा जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर यूनिट की एक ऐश पाइपलाइन में मुगलपुर गांव के पास लीकेज हो गया। इससे राख पानी के प्रेशर के साथ सड़क पर बहने लगी। अचानक तेज पानी के साथ राख सड़क पर गिरने लगी तो वहां पर मौजूद लोग भाग खड़े हुुए। उन्हें पहले समझ में ही नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे हो गया। बाद में जानकारी हो पाई कि पाइप लाइन फटने से ऐसा हुआ।
ग्रामीण रमेश कुमार, मो.सलीम, राजनारायण यादव का कहना था कि हम लोग गांव से होकर अरखा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच देखा कि पाइप लाइन फट गई है। पानी के साथ राख सड़क पर गिर रही। इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई तो वहां पर मजमा लग गया।
इधर, पाइपलाइन फटने की सूचना पर परियोजना के अधिकारियों ने पाइपलाइन से राख निस्तारण बंद करा दिया। बताया जा रहा है कि इंजीनियरों ने पहले तीन पाइपलाइनों से राख निस्तारित करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में खतरे को देखते हुए यूनिट से उत्पादन घटाना पड़ा।
इससे अब यूनिट से पांच सौ मेगावाट की जगह 350 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर एनटीपीसी के अधिकारी भी सकते में आ गए।
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि पाइपलाइन लीक हुई है। यूनिट से उत्पादन कम कर तीन पाइपलाइनों से राख निस्तारित की जा रही है। पाइपलाइन ठीक करने के लिए मैकेनिक भेजे गए हैं।