फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC Plan

2032 तक 60 गीगावाट तक बिजली उत्पादन करने का लक्ष्या-कमलेश सोनी

Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
NTPC Plan
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी तापीय विद्युत विद्युत परियोजनाओं के साथ ही सौर ऊर्जा, हाइड्रो व विंड एनर्जी के क्षेत्र में लगातार विकास कर रही है। कंपनी इस क्षेत्र में सन 2032 तक 60 गीगावाट तक बिजली उत्पादन के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है। ये बातें गुरुवार को एनटीपीसी परियोजना के समूह महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने कही।
विज्ञापन

एनटीपीसी ऊंचाहार में मीडिया से बातचीत में जीजीएम ने बताया कि परियोजना की छह यूनिटों व सौर ऊर्जा समेत 1560 मेगावाट बिजली का उत्पादन क्षमता है। बिजली उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

एनटीपीसी ऊर्जा उत्पादन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता व सुरक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा कर रही है। कोरोनाकाल में भी परियोजना ने नैगम सामाजिक दायित्व योजना के तहत ऑक्सीजन प्लांट, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए परियोजना को कोविड मैनेजमेंट इन पब्लिक इंटरप्राइजेज, ग्रीनटेक अवार्ड फार एक्सीलेंस, ग्रोकेयर सेफ्टी गोल्ड अवार्ड व क्राइसिस कम्युनिकेशन अवार्ड सहित कई पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने एनटीपीसी की उपलब्धियों, गतिविधियों व सामाजिक कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण अरिंदम बनर्जी, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन अजय सिंह, आज्ञाशरण सिंह व पीआरओ कोमल शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed