फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   nstructions to stop the salary of Registrar Kanungo and BRC

रजिस्ट्रार कानूनगो और बीआरसी का वेतन रोकने के निर्देश

Fri, 12 May 2017 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 12 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
nstructions to stop the salary of Registrar Kanungo and BRC
rupee - फोटो : symbolic
डीएम अभय सिंह ने शुक्रवार को सलोन तहसील और कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील में गंदगी मिली। इस पर डीएम नाराज हुए और रजिस्ट्रार कानूनगो और बीआरसी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालयों का विधिवत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में फाइलों के रखरखाव से लेकर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। दस्तावेजों में धूल जमी थी। अभिलेखागार में महत्वपूर्ण कागजों को हरे बंडल में बांध कर रखने पर डीएम ने एसडीएम वा तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


खतौनी की विस्तृत जानकारी न दे पाने पर रजिस्ट्रार कानूनगो आरके बाबू व साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर मतदाता पंजीकरण केंद्र पर तैनात बीआरसी को फटकार लगाते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिकायती पत्र लेकर पहुंची महिला रीता ने बताया कि एक दिन पूर्व उसके पति की कुएं में डूबकर हुई मौत को ससुर ने आत्महत्या की तहरीर दी है, जबकि पति की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मामला दिखवाने की बात कही। डीएम ने वर्ष 2008 में बैनामा होने के बाद खतौनी में नाम न चढ़ाये जाने पर उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा को खतौनी में नाम शीघ्र दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए। डीएम ने सलोन कोतवाली का भी निरीक्षण किया। यहां पर सबकुछ ठीकठाक मिला।

वहीं ‌बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पांच पर्यवेक्षक और एक एएनएम का वेतन रोक दिया गया है। सीएमओ ने कहा है कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीके लगाए जाएं। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी।

 

देर शाम मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक करके मिशन इंदधनुष की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि डलमऊ, नसीराबाद, बेलाभेला, शिवगढ़, सरेनी सीएचसी के पर्यवेक्षकों की ओर से कार्य में लापरवाही बरती गई। इसलिए इन सभी का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
 

 

उन्होंने बताया कि सरेनी सीएचसी में तैनात एएनएम लीलावती बिना किसी सूचना के टीकाकरण स्थल पर नहीं मिली। इस पर उनका भी एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed