फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now sewers will be cleaned by robots

Raebareli News: अब रोबोट से होगी सीवर की सफाई

Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now sewers will be cleaned by robots
शहर में इसी तरह खरीदा जाएगा सफाई कार्य कराने के लिए रोबोट। - फोटो : स्रोत : पालिका
रायबरेली। मेरठ, गोरखपुर, नोएडा जैसे बड़े शहरों की तरह राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी जल्द रोबोट से सीवर की सफाई होगी। इसके लिए पालिका 45 लाख की लागत से रोबोट खरीदेगा। रोबोट के माध्यम से मैनहोल और सीवर लाइन की सफाई का कार्य शुरू हो सकेगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को मैनहोल में घुसने से आजादी मिल जाएगी।
विज्ञापन


इस रोबोट के माध्यम से बिना किसी जोखिम और हादसे के सिर्फ 15 से 20 मिनट में सफाई हो जाएगी। रोबोट का संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी किसी फर्म को दी जाएगी। नगर पालिका परिषद रायबरेली के तहत 34 वार्ड आते हैं। इन वार्डों में करीब ढाई लाख की आबादी रहती है। मौजूदा समय में सीवर की साफ-सफाई ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। इससे सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहता है। इससे नागरिकों को परेशानी होती है। खासकर गर्मी के दिनों में सीवर सड़क पर होने से मच्छर फैलते हैं, जिससे शहरवासियों के संक्रामक रोग के चपेट में आने की आशंका रहती है।
विज्ञापन



37 कर्मियों के जिम्मे सीवर सफाई का काम
सीवर सफाई का कार्य 37 कर्मियों के कंधों पर है, जबकि पालिका सीमा में 200 किमी से ज्यादा लंबा सीवेज नेटवर्क है। इसमें 70 साल पुरानी सीवर लाइन चोक हो चुकी है। इनकी सफाई के लिए सफाई कर्मचारी की जगह रोबोट ही अंदर प्रवेश करेगा। जहरीली गैस हो या मैनहोल में कोई पत्थर, रोबोट सभी की सूचना देगा। जल निगम की ओर से नई सीवर लाइन डालने का कार्य भी यहां पर चल रहा है। रोबोट के जरिए सीवर की सफाई बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



150 किग्रा गंदगी निकाल देगा रोबोट
अफसरों के मुताबिक एक कर्मचारी रोबोट को ऑपरेट करेगा। रोबोट मैनहोल पर रखने के बाद काम शुरू हो जाएगा। रोबोट में सेंसर लगे होंगे। इन सेंसर से पता चल जाएगा कि मैनहोल और सीवेज लाइन में कितनी गंदगी है। जहरीली गैस तो नहीं है। एक बार में रोबोट 150 किग्रा गंदगी बाहर निकाल देगा। इसके लिए रोबोट में कई तरह के पाइप लगे होते हैं। ये पाइप मैनहोल और सीवेज लाइन के हिसाब से पाइपों को एडजस्ट भी कर लेंगे।



भूमिगत नालों की सफाई में मिलेगी मदद
50 किग्रा के रोबोट से सबसे ज्यादा मदद भूमिगत नालों की सफाई में मिलेगी। रोबोट में कार्बन पाइप लगे होते हैं, जिनका आकार कम ज्यादा हो सकेगा। इससे भूमिगत नालों की सफाई अच्छी तरह से की जा सकेगी।


45 लाख है रोबोट की कीमत
45 लाख की लागत से रोबोट खरीदा जाएगा। अप्रैल माह तक रोबोट खरीद की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जल्द रोबोट की मदद से सीवर की सफाई होगी।
- स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed