{"_id":"63e823d50c444754df009944","slug":"notice-to-20-including-six-engineers-and-five-ados-raibaraily-news-c-13-1-84497-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: छह इंजीनियर व पांच एडीओ समेत 20 को नोटिस, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: छह इंजीनियर व पांच एडीओ समेत 20 को नोटिस, वेतन रोका
Sun, 12 Feb 2023 04:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:55 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते डीपीआरओ।
रायबरेली। विकास भवन सभागार में पंचायतीराज विभाग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने खराब प्रगति मिलने पर पांच एडीओ पंचायत और छह इंजीनियरों समेत 20 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर वेतन रोकने का आदेश दिया। काम न करने वाले चार इंजीनियरों को हटाने का निर्देश दिया।
बैठक में डीपीआरओ ने मॉडल ग्रामों ने निर्माण कार्यों की प्रगति, ग्राम पंचायतों में भुगतान सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में गैरहाजिर डलमऊ एडीओ कैलाश नाथ पटेल व सतांव एडीओ सर्वेंद सिंह चौहान को नोटिस जारी की गई। खराब प्रगति पर दीनशाह गौरा एडीओ सतीश कुमार व राही एडीओ सईद अहमद को भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया। गांवों में खराब प्रगति पर कठरावा के पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, इचौली के सचिव अजय कुमार, हाई व आलमपुर के सचिव शीवेंद्र सिंह, तेरुखा के सचिव दिनेश कुमार, गोविंदपुर भीरा के सचिव सुनील भास्कर, भीतरगांव के सचिव दिनेश सिंह व पाहो के सचिव दयाराम का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया।
बैठक में गैरहाजिर छतोह के खंड प्रेरक बालुेंदु व ऊंचाहार के खंड प्रेरक मनोज कुमार को भी नोटिस दी। काफी समय से काम न करने पर खीरों के इंजीनियर शिवम सोनी, महराजगंज के इंजीनियर प्रशांत यादव, सतांव के इंजीनियर मिलिंद आनंद और दीनशाह गौरा की इंजीनियर आकांक्षा यादव को हटाने का आदेश दिया। ऊंचाहार के इंजीनियर व हरचंदपुर के इंजीनियर अंजनी मौर्या को कार्यों में मनमानी करने पर नोटिस देकर जवाब मांगा। छतोह ब्लॉक के अशरफपुर में सामुदायिक शौचालय का काम पूरा न होने पर एडीओ जितेंद्र सिंह, रिटायर्ड सचिव मनोज तिवारी और खंड प्रेरक को नोटिस देकर जवाब मांगा। डीपीआरओ ने बताया कि खराब प्रगति पर संबंधितों का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।