फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   notice

बीज की तीन दुकानें निलंबित, चार को नोटिस जारी

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
notice
रायबरेली। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को कृषि विभाग की टीमों ने अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में बीज की दुकानों पर छापामारी करके तीन दुकानों के लाइसेंसों को निलंबित कर दिया। दुकानों पर कमियां मिलने पर बीज के चार दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। टीमों ने 36 दुकानों पर छापेमार कर बीज के 33 नमूने सील करके जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सलोन व ऊंचाहार तहसील में उप कृषि निदेशक ने पांच दुकानों का निरीक्षण करके बीज के 11 नमूने सील किए। बीज की दो दुकानों को निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने सदर और महराजगंज तहसील में 25 दुकानों का निरीक्षण करके बीज के 22 नमूने सील किए।
विज्ञापन

तीन दुकानदारों को नोटिस व एक दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर ने डलमऊ और लालगंज तहसील क्षेत्र की खाद की छह दुकान की जांच कर एक को नोटिस दिया है। जिला कृषि अधिकार रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed