फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Not in Amethi in 50 years, but built a palace abroad: Smriti Irani

50 साल में अमेठी में नहीं, विदेशों में बनवा लिए महल : स्मृति ईरानी

Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Not in Amethi in 50 years, but built a palace abroad: Smriti Irani
परशदेपुर में लोगों से मिलती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
डीह/परशदेपुर (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र में नाम लिए बिना ही गांधी परिवार पर तीखा कटाक्ष किया।
विज्ञापन

डीह सीएचसी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां आते समय रास्ते में बोइंग विमान बनाने वाली कंपनी के सदस्य रजत ने हमसे पूछा कि अमेठी में 50 सालों से एक परिवार का राज रहा, वहां तो लोगों के महल बन गए होंगे। तब हमने कहा कि वहां लोगों के महल तो नहीं बने, लेकिन उनके महल विदेशों में जरूर बन गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के महाबीरन भीटा पर आयोजित जनसभा में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस, सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा 50 साल में अमेठी में किसी ने कोई विकास कार्य नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस विकास के सपने जरूर दिखाए गए। आज मैं यहां सांसद बनकर नहीं आईं हूं। आज मैं आपकी दीदी बनकर आईं हूं। दीदी बनकर आईं हूं तो यहां पर मेरी बहन व मेरे भाई भी हैं और मेरे भाई का ख्याल रखने वाली भाभी भी हैं, तो मैं भाभी को प्रणाम करती हूं।
स्मृति ने अपनी पारिवारिक स्थिति के बारे में बताते हुए कहा जब मेरा जन्म हुआ तब घर में 150 रुपये थे। जीवनयापन के लिए मां घर-घर आचार बेचती थी और पिता फुटपाथ पर किताब बेचते थे।
आप सभी लोगों के आशीर्वाद से आज मैं यहां हूं। अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचीं स्मृति ईरानी ने पहले डीह सीएचसी का जायजा लिया। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इसके बाद परशदेपुर में चार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
बिजली न रहने पर भी तीन हजार लीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन
डीह (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि डीह सीएचसी में 20 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया गया है। बिजली न रहने पर भी 3000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा। यह ऑक्सीजन प्लांट एक साल से पहले ही बनकर तैयार हो गया था।
उन्होंने ऐलान किया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र की हर सीएचसी और पीएचसी में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जएंगी, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भागदौड़ न करनी पड़े। स्मृति ईरानी ने डीह ब्लॉक के सुंदरगंज चौराहा पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लिया। स्मृति ईरानी ने शहीद जनरल बिपिन रावत सहित सेना के अन्य अफसरों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने सेवानिवृत्त सेना के जवानों और शिक्षकों को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उसके बाद स्मृति ईरानी सीएचसी डीह पहुंचीं और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
चाय पी, एक हजार रुपये दिए
सीएचसी डीह के गेट पर चाय की दुकान चला रहीं आरती की दुकान पर रुककर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरती का हालचाल पूछा और चाय पी। इसके बाद आरती को एक हजार रुपये दिए। यहीं पर खड़ी राजपती ने मंत्री को पानी की समस्या बताई।
इस पर केंद्रीय मंत्री ने खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह को बुलाकर पानी की व्यवस्था कराकर अवगत कराने के लिए कहा। उधर, सीएचसी डीह से निकल रहीं केंद्रीय मंत्री को आशाओं ने रोक लिया और कहा कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए और अन्य सुविधाएं दी जाएं। केंद्रीय मंत्री ने आशाओं को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
मैं शिक्षक की बेटी हूं, दर्द जानती हूं
केंद्रीय मंत्री ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्रवण कुमार अवस्थी, संतबक्श सिंह, रामसरन मिश्रा, मो. सईद, विक्रमाजीत सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और कहा कि मैं शिक्षक की बेटी हूं। शिक्षकों की भावनाओं को समझती हूं। यहीं पर केंद्रीय मंत्री ने सेवानिवृत्त सेना के जवानों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
डीएम और एसपी कैंप लगाकर लोगों की शिकायतें सुनें
परशदेपुर (रायबरेली)। केंद्रीय स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी उनका घर है। विकास कार्य कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। झूठे वादे नहीं करेंगे। 50 साल में अमेठी में समस्याएं थीं, लेकिन आज यहां की तस्वीर बदल गई है।
केंद्रीय मंत्री ने नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के महाबीरन भीटा पर आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्योें का लोकार्पण और शिलान्यास करके साफ संदेश दिया कि आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और पकड़ेगी।
क्षेत्रीय लोगों ने सांसद को पत्र देकर अपनी पीड़ा सुनाई। इस पर उन्होंने डीएम-एसपी को क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए और जनता का आह्वान किया कि यदि कोई अधिकारी कैंप में न पहुंचे तो वह उनसे शिकायत जरूर करें।

14 दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 14 दिव्यांगों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के तहत सांसद स्मृति ईरानी ने ट्राई साइकिल बांटींञ सांसद ने दिव्यांग राजबहादुर, सीमा, अब्दुल हमीद से हालचाल भी पूछा। इसके अलावा छह लोगों को स्मार्टकैन डिवाइस भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed