{"_id":"6aea2c83a08851e0ce0e88b4","slug":"no-space-on-trains-for-diwali-waiting-list-crosses-240-raebareli-news-c-101-1-rai1002-171475-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिवाली पर ट्रेनों में जगह नहीं, प्रतीक्षा सूची 240 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिवाली पर ट्रेनों में जगह नहीं, प्रतीक्षा सूची 240 के पार
Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित और विशेष ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं तो स्लीपर और एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 240 के पार पहुंच गई है। यात्रियों को राहत के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में पांच, छह और सात नवंबर को किसी भी श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सात नवंबर तक स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक और द्वितीय एसी में 40 से अधिक है। आनंद विहार से आने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में छह नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 240 के पार है। मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस में आठ नवंबर को स्लीपर के टिकट नहीं मिल रहे हैं। तृतीय एसी में भी प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक है।
भोपाल से आने वाली तीव्रगामी ट्रेन में छह नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 240 से अधिक और तृतीय एसी में 100 से ज्यादा है। अमृतसर से चलने वाली पंजाब मेल में पांच से सात नवंबर तक स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 100 पार है। पटना से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस में सात नवंबर को 20 से अधिक प्रतीक्षा सूची है। दिल्ली से आने वाली विशेष ट्रेन में पांच और सात नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 200 तक पहुंच रही है। चंडीगढ़ से आने वाली विशेष ट्रेन में छह नवंबर को यह संख्या 100 से अधिक है।
विज्ञापन
विशेष ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची
पुरी से आने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में छह नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 130 से अधिक और तृतीय एसी में 100 से ज्यादा है। कटरा से आने वाली विशेष ट्रेन में आठ नवंबर को स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 50 से अधिक है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि त्योहार पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।