फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No return, 64 candidates in fray

कोई पर्चा वापस नहीं, 64 उम्मीदवार मैदान में

Tue, 08 Feb 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
No return, 64 candidates in fray
रायबरेली। जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कोई प्रत्याशी पर्चा वापसी के लिए नहीं पहुंचा। इस तरह पांच विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनावी रण में 64 उम्मीदवारों में जीतने के लिए घमासान होगा। शाम को इन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। राजनीतिक दलों के अलावा निर्दल प्रत्याशियों को आयोग से तय किए चुनाव चिह्न दिए गए। दिनभर में कोई भी धुरंधर पर्चा वापस लेने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर, सरेनी और सदर सीट से 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं। बछरावां में नौ और ऊंचाहार में 13 उम्मीदवार हैं। कलेक्ट्रेट में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा में नाम वापसी के लिए इंतजार किया गया। तय समय तक कोई भी उम्मीदवार पर्चा वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। शाम को सभी प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने आयोग से तय किए गए चुनाव चिह्न को पसंद किया। जिस उम्मीदवार ने सूची में शामिल जो चुनाव चिह्न चाहा, उसे वही चुनाव चिह्न दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र-ऊंचाहार के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1-अमरपाल मौर्या भारतीय जनता पार्टी
2-मनोज कुमार पांडेय समाजवादी पार्टी
3-अतुल सिंह कांग्रेस
4-अंजली मौर्या बहुजन समाज पार्टी
इसके अलावा पंकज कुमार पटेल अपना दल, राहुल सिंह आम आदमी पार्टी, अक्षय प्रताप सिंह निर्दलीय, अमरेश बहादुर निर्दलीय, अयोध्या प्रसाद निर्दलीय, कौशलेंद्र सिंह निर्दलीय, प्रमोद कुमार निर्दलीय, शिवकुमार निर्दलीय, शैलेंद्र कुमार गुप्ता निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र-हरचंदपुर के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1-राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी
2-राहुल राजपूत समाजवादी पार्टी
3-सुरेंद्र विक्रम सिंह कांग्रेस
4-शेर बहादुर बहुजन समाज पार्टी
इसके अलावा गिरजा शंकर सबका दल यूनाइटेड, राममोहन साहू परिवर्तन समाज पार्टी, रामस्वरूप बहुजन मुक्ति पार्टी, विमल किशोर आम आदमी पार्टी, सुषमा लोध पार्टी, अशोक कुमार निर्दलीय, बच्चूलाल निर्दलीय, राकेश कुमार निर्दलीय, राहुल कुमार निर्दलीय, रूपेशचंद्र विश्वकर्मा निर्दलीय।
विधानसभा क्षेत्र-बछरावां के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1-श्याम सुंदर समाजवादी पार्टी
2-सुशील कुमार पासी कांग्रेेस
3-लाजवंती कुरील बहुजन समाज पार्टी
7-लक्ष्मीकांत अपना दल
इसके अलावा चंद्रशेखर मौलिक अधिकार पार्टी, दीपांकर आम आदमी पार्टी, बाबूलाल सबका दल यूनाइटेड, ओम प्रकाश निर्दलीय, पूजा जैसवार निर्दलीय।
विधानसभा क्षेत्र- सरेनी के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1-धीरेंद्र बहादुर सिंह भारतीय जनता पार्टी
2-देवेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी
3-ठाकुर प्रसाद यादव बहुजन समाज पार्टी
4-सुधा द्विवेदी कांग्रेस
इसके अलावा देवेंद्र पाल आम आदमी पार्टी, धर्मेंद्र कुमार राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया, मनोज कुमार विकासशील जनता पार्टी, मनोरमा अखिल भारतीय अपना दल, राम मनोहर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, सोहन लाल इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, होरीलाल प्रगतिशील समाज पार्टी, अनिल कुमार निर्दलीय, अभय सिंह निर्दलीय, शिव प्रताप सिंह निर्दलीय।

विधानसभा क्षेत्र-सदर के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1-अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी
2-रामप्रताप यादव समाज वादी पार्टी
3-डॉ. मनीष चौहान कांग्रेस
4-मो. अशरफ बहुजन समाज पार्टी
सके अलावा गौरव सिंह आम आदमी पार्टी, फूलचंद्र कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मान सिंह पटेल अपना दल, राघवेंद्र हिन्दुस्तान समाज पार्टी, राधेश्याम जन अधिकार पार्टी, सूर्यनाथ आजाद समाज पार्टी, कुलदीप यादव, निर्दलीय महमूद अहमद निर्दलीय, राम बहादुर निर्दलीय, सरताज अली निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed