{"_id":"6a08c91994d72e4328015e61","slug":"no-ban-on-purchase-of-gold-dm-raebareli-news-c-101-1-slko1031-158020-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की खरीद पर प्रतिबंध नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की खरीद पर प्रतिबंध नहीं : डीएम
Sun, 17 May 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 17 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बचत भवन में शनिवार को सराफा व्यवसाइयों की बैठक हुई। इसमें डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने व्यवसाइयों से सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चचार् की।
डीएम ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोना कम खरीदने की अपील की थी। सोने की खरीद-फरोख्त पर सरकार ने किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह केवल देशहित एवं आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए एक नैतिक एवं देशभक्तिपूर्ण अपील है।
उन्होंने कहा कि नागरिक आवश्यकतानुसार ही खरीदारी करें तथा अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूर्णतः सामान्य है और सोना अथवा अन्य आभूषणों की खरीद पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने सराफा व्यवसाइयों से ज्वेलरी की री-मॉडलिंग, रिपेयरिंग, रीसाइक्लिंग एवं रिप्लेसमेंट जैसी सेवाओं को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।