फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No anesthesia doctor in district hospital

जिला अस्पताल में बेहोशी के डॉक्टर नहीं

Mon, 08 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
No anesthesia doctor in district hospital
रायबरेली। जिला अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा बंदी की कगार पर पहुंच गई है। बेहोशी के डॉक्टर न होने से हड्डी सहित अन्य ऑपरेशन ठप हो गए हैं। डीएम ने सीएमओ को बेहोशी के डॉक्टर की व्यवस्था कराने के आदेश दिए हैं। सीएमएस ने अपर निदेशक से अनुरोध करके इमरजेंसी सेवाओं के लिए बेहोशी के डॉक्टर की व्यवस्था कर ली है। अन्य ऑपरेशनों के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है या फिर मरीजों को निजी नर्सिंगहोमों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बेहोशी के चिकित्सक डॉ. एसएस पांडेय रिटायर्ड हो गए हैं। कई डॉक्टर जिला अस्पताल में संबद्ध किए गए थे लेकिन कोई रेलकोच के एल-2 अस्पताल में काम कर रहा है तो कोई अन्य अस्पतालों में काम कर रहा है। जिला अस्पताल में बेहोशी के डॉक्टर न होने के बाद भी पीएचसी सहजौरा के चिकित्सक डॉ. शिव प्रकाश को बछरावां सीएचसी से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा बहाल करने के लिए बेहोशी के डॉक्टर को यहां से संबद्ध नहीं किया जा रहा है। बछरावां सीएचसी में भी बेहोशी के एक डॉक्टर को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था चरमराने की जानकारी मिलने पर डीएम ने सीएमओ को तुरंत एनेस्थेटिस्ट संबद्ध करने के आदेश दिए हैं। हालांकि अब तक अधिकारियों ने बेहोशी के डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की है।
उधर सीएमएस ने अपर निदेशक से अनुरोध करके इमरजेंसी ऑपरेशनों के लिए डॉ. एसके गौतम की व्यवस्था करवा ली है। हालांकि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। ऑपरेशन के लिए उन्हें निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
कोरोना का खतरा कम होने के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को सात सौ से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। हालांकि कोरोना जांच की अनिवार्यता खत्म होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जांच कराने के लिए कोरोना की निगेटिव जांच जरूरी है। सोमवार को कई कक्षों में डॉक्टरों के न बैठने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा।
घंटों इंतजार करने के बाद चिकित्सीय सलाह पा सके। ऐसे में दिनभर रोगी बेहाल रहे। 15 फरवरी को होने वाले वाक इन इंटरव्यू में बेहोशी के डॉक्टर के चार पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। यदि बेहोशी के डॉक्टर मिल गए तो जिला अस्पताल व जिले के अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बेहोशी के चिकित्सक डॉ. एसएस पांडेय रिटायर्ड हो गए हैं। ऐसी स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपर निदेशक से अनुरोध करने के बाद बेहोशी का एक डॉक्टर मिला है लेकिन ऑपरेशन के केस अधिक होने के कारण एक डॉक्टर से काम चल पाना संभव नहीं है।

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा को सुचारु कराने के लिए बेहोशी के डॉक्टर की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही एनेस्थेटिस्ट जिला अस्पताल से संबद्ध किया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed