फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NIFT fait

निफ्ट में सजेगा क्राफ्ट बाजार, कई जिलों से आएंगे कारीगर

Wed, 23 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
NIFT fait
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (निफ्ट) में 24 व 25 मार्च को क्राफ्ट बाजार सजेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक कारीगर आएंगे।
विज्ञापन

हस्तशिल्प और हथकरघा मेले में सभी कारीगर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। मुख्य अतिथि डीएम वैभव श्रीवास्तव होंगे। प्रदर्शनी में उत्पादों की बिक्री भी होगी, जिनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक होगी।
विज्ञापन

निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह ने बताया कि दूरभाष नगर स्थित निफ्ट परिसर में लग रहे दो दिवसीय क्राफ्ट मेले में बच्चों व युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। मेले में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लोग खरीदारी कर सकेंगे। क्राफ्ट बाजार में कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कारीगर भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी आकर निफ्ट में पढ़ाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि निफ्ट में डिजाइन के स्नातक स्तरीय चार एवं मैनेजमेंट का स्नातकोत्तर स्तर का एक पाठयक्रम चल रहा है।

क्राफ्ट कोआर्डिनेटर एवं सहायक प्रोफेसर लाल सिंह ने बताया कि इस बार हस्तशिल्प में मीनाकारी क्राफ्ट जयपुर, बोनकार्विंग क्राफ्ट बाराबंकी एवं लखनऊ, बास्केटरी लखनऊ, वुडवर्क एवं फैशन ज्वैलरी नगीना बिजनौर, गुलाबी मीनाकारी वाराणसी, वुड क्राफ्ट वाराणसी, टेराकोटा लखनऊ, सजर स्टोन क्राफ्ट बांदा, मिनिएचर क्ले टॉयज लखनऊ, चिकनकारी लखनऊ, मूंज ग्रास क्राफ्ट प्रयागराज, दरी सीतापुर, ब्रोकेड वाराणसी के साथ ही कॉटन, सिल्क और बांस से बने उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। लजीज व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed