{"_id":"68f3d46b045b47a50c0f7994","slug":"nhm-employees-have-not-received-their-salaries-for-four-months-raebareli-news-c-91-1-abn1014-143945-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार माह से नहीं मिला एनएचएम कर्मियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार माह से नहीं मिला एनएचएम कर्मियों का वेतन
Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियनों समेत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को लगातार चार माह मानदेय नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों की दिवाली इस बार फीकी हो सकती है। शनिवार को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में बैठक कर आक्रोश जताया।
लगातार चार महीने मानदेय न मिलने से कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। सीएमओ कार्यालय पहुंची एमसीएच विंग में कार्यरत सीनियर नर्स सरोजनी ने बताया कि उनका जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं, बीपीएम के पद पर तैनात कमलेश यादव ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके परिवार पर जहां आर्थिक संकट आ गया है वहीं दीपावली को त्योहार भी फीका हो रहा है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि कर्मचारियों का मानदेय खातों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। देर शाम तक खातों में पहुंच जाएगी।