{"_id":"689104f81d3e3e800604baff","slug":"new-posting-for-three-inspectors-and-12-sub-inspectors-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138472-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन इंस्पेक्टरों और 12 दरोगाओं को नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन इंस्पेक्टरों और 12 दरोगाओं को नई तैनाती
Tue, 05 Aug 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रविवार रात फेरबदल करते हुए तीन इंस्पेक्टरों और 12 दरोगाओं को नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त निरीक्षक सदर कोतवाली जन्मेजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना एचटीयू, थाना एचटीयू प्रभारी पुष्पा देवी को प्रभारी इंटरपोल सेल, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शिवाकांत पांडेय को फील्ड यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।
किला बाजार चौकी प्रभारी राजकुमार को सरेनी थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। भदोखर थाने में तैनात दरोगा विशाल सिंह को प्रभारी चौकी किला बाजार, लालगंज कोतवाली में तैनात दरोगा सौरव कुमार को एम्स चौकी प्रभारी बनाया गया है। दरोगा अजय पाल सिंह यादव, अभय नारायण सिंह, महफूज अली सिद्दीकी पुलिस लाइन से भदोखर, दरोगा विमलकांत गोयल, ज्ञान सिंह, राजीव कुमार पुलिस लाइन से थाना नसीराबाद, दरोगा अनिल कुमार शर्मा, थान सिंह थाना गदागंज और संतोष कुमार यादव को थाना नसीराबाद भेजा गया है।