Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   New police station Chandapur came into existence

Raebareli News: अस्तित्व में आया नया थाना चंदापुर

Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
New police station Chandapur came into existence
रायबरेली। जिले में अब चंदापुर थाना अस्तित्व में आ गया है। इस नए थाने से 23 गांवों को जोड़ा गया है। महराजगंज कोतवाली के 21 और मिल एरिया थाने के दो गांवों को काटकर नया थाना सृजित किया गया है।
विज्ञापन


इस थाने के बनने से ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए ज्यादा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। ऐसा होने से न सिर्फ फरियादियों की शिकायतें तत्काल दूर होंगी, बल्कि किसी भी घटना होने पर पुलिस मौके पर जल्द पहुंच सकेगी। अब जिले में थानों की संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन


चंदापुर पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने को लेकर काफी समय से प्रयास चल रहा था। अप्रैल माह में ही शासन ने चंदापुर पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिया था। शासन के आदेश पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने गुल्लूपुर चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक प्रशांत द्विवेदी को चंदापुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों की भी तैनाती कर दी है। एसपी के मुताबिक चंदापुर थाने का क्षेत्रफल 312 वर्ग किमी है। चंदापुर थाना स्थापित होने से फरियादियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस को भी अपराध नियंत्रित करने में आसानी होगी।



ये गांव चंदापुर थाने से जोड़े गए
महराजगंज कोतवाली से जुड़े रहे पहरावा, ओया, पहरेमऊ, अशर्फाबाद, बघेल, खैरहना, बहादुरनगर, दुसौती, चंदापुर, जनई, दौतरा, ज्योना, डोमापुर, टीसाखानपुर, ताजुद्दीनपुर, सिकंदरपुर, कुशमोहरा, मुरैनी, मऊ, बैखरा, रुकुनपुर और मिल एरिया थाने से जुड़े रहे घूराडीह, समरेहदा गांवों को अब चंदापुर थाने में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed