फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Navratri today

आज से मां के दरबार में लगेंगे जयकारे, फलाहारी पर हल्की होगी जेब

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Navratri today
रायबरेली। चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो जाएंगे। नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजन होगा। पूजा-अर्चना के लिए मां के दरबार सजा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का कहर कुछ हद तक थमने के बाद पड़ रहे इस बार के नवरात्र में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। हालांकि, व्रत रखने वालों को फलाहार के लिए इस बार जेब ज्यादा हल्की करनी पड़ेगी। फल के साथ ही अन्य सामानों के दाम पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं।
शहर के राना नगर स्थित मढ़ी देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित मंसा देवी मंदिर के अलावा मां संकटा देवी गेंगासो, अहोरवा देवी अहोरवा भवानी, मां अंबिका देवी मुरारमऊ, मां गौरा पार्वती मंदिर सतांव, मां आनंदी देवी भीतरगांव, मां वैष्णो देवी रालपुर, काली भवानी पाहो, कालिका देवी कुम्हौरा, मां काली देवी सत्य नगर, काली देवी पखरौली, दुर्गा मंदिर लालगंज, मां दुुर्गा शंकरपुर प्रमुख सिद्धपीठ हैं, जहां पर नवरात्र में पूजा अर्चना के लिए भक्त पहुंचते हैं। नवरात्र को लेकर इन मंदिरों को सजा दिया गया है। यहां नौ दिनों तक विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन

उधर, किराना दुकानदार रामू जायसवाल ने बताया कि फलाहारी करने वालों को इस बार ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार फलों और ड्राई फूड के रेट में बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोले-अब ज्यादा महंगा मिल रहा समान
दुकानदारों को थोक समान ही महंगा मिल रहा है। किराना दुकानदार मोहित अग्रहरि का कहना है कि सिंघाड़ा का आटा व मखाना समेत अन्य जो भी सामान व्रत में प्रयोग किया जाता है, पिछले साल की अपेक्षा उसके दाम इस बार ज्यादा हैं। हालांकि इसके बाद भी भक्तों में नवरात्र को लेकर उत्साह है। फल विक्रेता ब्रजेंद्र कुमार का कहना है। केला, सेब, अंगूर आदि के रेट पिछले कई दिनों से थोक में ही महंगा मिल रहा है। ऐसे में रेट बढ़ाया गया है। हालांकि लोग खरीदने के लिए पहले से ज्यादा आ रहे हैं।
आसमान छू रहे फलों व पूजा सामग्रियों के रेट
नाम वर्ष 2021 वर्ष 2022
सिंघाड़ा 110 160
मखाना 640 780
मूंगफली का दाना 100 110
साबुदाना 60 80
काजू 700 800
बादाम 700 800
सेंधा नमक 70 75
सेब 120 150
केला 40 70
नारियल 40 50
अनार 80 120
पेठा 80 100
नोट-दाम प्रति किलो हिसाब की दर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed