फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nauchandi Express will also run from next week

अगले हफ्ते से नौचंदी एक्सप्रेस भी दौड़ेगी

Fri, 11 Dec 2020 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express will also run from next week
रायबरेली। उत्तर रेलवे ने कुछ और रेल गाड़ियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला लिया है। इसमें नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन रायबरेली से होकर गुजरेगी। इसका संचालन प्रयाग से सहारनपुर के बीच होगा। यह गाड़ी अगले हफ्ते से रोजाना चलने लगेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04512 सहारनपुर-प्रयाग संगम (नौचंदी एक्सप्रेस) 14 दिसंबर को सहारनपुर से शाम 5 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.10 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04511 प्रयागराज संगम-सहारनपुर (नौचंदी एक्सप्रेस) 15 दिसंबर को प्रयागराज संगम से शाम 5.20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.50 बजे सहारनपुर पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी का जिले के बछरावां, रायबरेली, लक्ष्मनपुर और ऊंचाहार स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित है। यानी कि इन स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि सितंबर से ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। धीरे-धीरे सात जोड़ी ट्रेनें चलने लगीं तो रेलवे स्टेशन पर रौनक बढ़ने लगी। बुधवार को रेलवे ने पद्मावत और ऊंचाहार एक्सप्रेस को अगले हफ्ते से चलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नौचंदी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी मिल गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का कार्यक्रम तय हुआ है, जिसमें एक जोड़ी ट्रेन नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली जिले से होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed